नई दिल्ली। अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है। फिल्म में अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी जैसे कई स्टार्स हैं। फिल्म ने दो दिन में ही 35 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। आइए नजर डालते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर।
वेलकम टू द जंगल का दूसरे दिन का कलेक्शन
Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन यानि शनिवार को 20 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म को 10 हजार शोज मिले। वहीं 33 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली। फिल्म ने टोटल कलेक्शन 39 करोड़ किया।
पेड प्रिव्यू में फिल्म ने 3.75 करोड़ कमाए। वहीं पहले दिन फिल्म ने 15.25 करोड़ कमाए। तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में 31.1 परसेंट की ग्रोथ देखने को मिली। फिल्म ने दूसरे दिन कमाई के मामले में ‘राजा शिवाजी’, ‘ओ रोमियो’, ‘भूत बंगला’ 2026 की 8 फिल्मों को पछाड़ दिया है।
बता दें कि फिल्म ने ग्रॉस 46.8 करोड़ की कमाई की है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 10.70 करोड़ रुपये कमाए। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 57.50 करोड़ का कलेक्शन किया।
दिशा पाटनी के करियर की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग
इसी के साथ फिल्म दिशा पाटनी के करियर की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है। ‘वेलकम टू द जंगल’ पहले इस लिस्ट में ‘बागी 2’ (164.38 करोड़), ‘एमएस धोनी’ (133.04 करोड़), ‘मलंग’ (58.99 करोड़), ‘एक विलेन रिटर्न्स’ (41.69 करोड़) शामिल हैं। ‘वेलकम टू द जंगल’ पांचवें नबंर पर है। इस फिल्म ने ‘योद्धा’, ‘कंगुवा’, ‘कुंग फू योगा’ और ‘राधे’ जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है।
इस फिल्म को अहमद खान ने बनाया है। फिल्म के गाने भी चर्चा में बने है। इस फिल्म में एक भोजपुरी गाना भी है। भोजपुरी गाने में अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार डांस करते दिखे हैं। फिल्म में 30 से ज्यादा बड़े स्टार्स हैं। इस लिस्ट में परेश रावल, राजपाल यादव, फरीदा जलाल, अरशद वारसी, तुषार कपूर, जैकलीन फर्नांडिस, श्रेयस तलपड़े जैसे नाम शामिल हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील
- वरिष्ठ संपादक कैलाश यादव बने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक
- स्नान से पहले भगवान शिव का करें स्मरण और ॐ नमः शिवाय जाप, मिलती हैं मानसिक शांति
- IND vs IRE: बेलफास्ट में टीम इंडिया पर सीरीज हारने का खतरा, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
- अक्षय की ‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल: दूसरे दिन की बंपर कमाई, दिशा पाटनी के करियर की बनी 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
- स्वाद में कड़वा, सेहत में ‘अमृत’: जानिए करेले के 7 बेमिसाल फायदे और इसके पीछे का विज्ञान
- जांजगीर-चांपा में भीषण सड़क हादसा: भारतमाला मार्ग पर मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 ग्रामीणों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत
- अगले 4 दिनों में छत्तीसगढ़ को पूरी तरह घेरेगा मानसून, इन जिलों के लिए ‘यलो अलर्ट’ जारी


