खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खिलावन राम रिगरी के द्वारा उप जेल नारायणपुर काआज शनिवार काे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर के समस्त व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन करते हुए बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था स्वच्छता, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सुविधा तथा आवासीय व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नारायणपुर जितेंद्र कुमार ठाकुर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गायत्री साय, जेल अधीक्षक संजय कुमार नायक, न्यायालय प्रशासनिक अधिकारी आर.एन. नाग, स्टेनो अभिषेक तिवारी, प्रतिधाकर अधिवक्ता चन्द्रप्रकाश कश्यप उपस्थित रहे। प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि न्यायिक निरीक्षण का उद्देश्य बंदियों के अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित करना तथा जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यस्थाओं को का नियमित अनुश्रवण करते हुए किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उसका शिघ्र निराकरण सुनिधित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रधान न्यायाधीश ने बंदियों से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का त्वरित एवं विधिसम्मत निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिये। उन्होंने बंदियों को नि:शुल्क विधिक सहायता की उपलब्धता के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आर्थिक अथवा अन्य कारणों से अधिवक्ता उपलब्ध न होने की स्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से नि:शुल्क विधिक सहायता प्राप्त की जा सकती है। इस दौरान जेल अभिलेखों, बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण, मुलाकात रजिस्टर, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों का भी अवलोकन किया।
न्यायाधीश ने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि सभी बंदियों के संवैधानिक एवं मानवाधिकारों का पूर्ण संरक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा उन्हें शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्वक उपलब्ध कराई जाए। निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन को जेल परिसर में स्वच्छ एवं अनुशासित वातावरण बनाए रखने, स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा बंदियों के पुर्नवास एवं सुधारात्मक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।
Trending
- पत्रकार हितों के लिए छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट ऑर्गनाइजेशन की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी गठित
- तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज
- दो बूंदों से सुरक्षित बचपन की ओर बढ़ा जीपीएम, कलेक्टर देवांगन ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
- हर बच्चे तक पहुंचे पोलियो की सुरक्षा का कवच : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने पिलाई जीवनरक्षक खुराक
- छत्तीसगढ़ पर्यटन का नया मॉडल; राजमेरगढ़ बनेगा मुख्य केंद्र, स्थानीय जनसहभागिता से संवरेगा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
- लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- बिलासपुर में गौवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य: आरोपी गिरफ्तार, हिंदू संगठनों में आक्रोश
- छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन में देश का अग्रणी राज्य बना


