खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले की गीदम पुलिस ने सड़क दुर्घटना के बाद ट्रक चालक को कथित रूप से प्रताडि़त कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में एक आरोपी को आज शनिवार काे गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत गिरफ्तार आरोपी सागर हेमला (42 वर्ष), निवासी गंगालूर को न्यायालय के समक्ष् पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है।
गीदम पुलिस से मिली जनकारी के अनुसार 11 जून 2026 को बंजारी घाटी के पास एक ट्रक और मर्सिडीज कार के बीच सड़क दुर्घटना हुई थी। आरोप है कि दुर्घटना के बाद कार चालक ने ट्रक चालक ताम्रध्वज साहू उर्फ सोनू के साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा वाहन क्षति के नाम पर पैसे की मांग करते हुए पैसे नहीं देने पर जान से मारने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार घटना से मानसिक रूप से आहत और भयभीत होकर ट्रक चालक ने अगले दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
आत्महत्या से पहले उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर घटना और कथित प्रताडऩा से संबंधित कई वीडियो भी अपलोड किए थे। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा गवाहों के बयान, सोशल मीडिया वीडियो, मोबाइल स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल साक्ष्य एकत्र किए। जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने मर्सिडीज कार चालक सागर हेमला (42 वर्ष), निवासी गंगालूर बेस कैंप, थाना गंगालूर, जिला बीजापुर को गिरफ्तार कर लिया। थाना गीदम में इस मामले में अपराध क्रमांक 56/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 115(2), 296, 351(3) और 108 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।
Trending
- पत्रकार हितों के लिए छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट ऑर्गनाइजेशन की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी गठित
- तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज
- दो बूंदों से सुरक्षित बचपन की ओर बढ़ा जीपीएम, कलेक्टर देवांगन ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
- हर बच्चे तक पहुंचे पोलियो की सुरक्षा का कवच : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने पिलाई जीवनरक्षक खुराक
- छत्तीसगढ़ पर्यटन का नया मॉडल; राजमेरगढ़ बनेगा मुख्य केंद्र, स्थानीय जनसहभागिता से संवरेगा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
- लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- बिलासपुर में गौवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य: आरोपी गिरफ्तार, हिंदू संगठनों में आक्रोश
- छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन में देश का अग्रणी राज्य बना


