नई दिल्ली। 2012 की हिट फ़िल्म ‘कॉकटेल’ की स्पिरिचुअल सीक्वल होमी अदजानिया निर्देशित ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर इस फ़िल्म ने दर्शकों और क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू के बावजूद अपने ओपनिंग वीक में ठीक परफॉर्म किया। अब ये दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है और इसे नई रिलीज अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर वेलकम टू द जंगल से मुकाबला करना पड़ रहा है। ऐसे में जानते हैं ‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे कितना कलेक्शन किया है?
‘कॉकटेल 2’ ने 8वें दिन कितनी की कमाई?
‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है। यहां तक कि इसने दूसरे शुक्रवार को नई रिलीज वेलकम टू द जंगल के आगे भी अपना पूरा दम दिखाया और कलेक्शन में थोड़ी ग्रोथ भी दिखाई।
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘कॉकटेल 2’ ने भारत में रिलीज के 8वें दिन 4.25 करोड़ (नेट) कमाए हैं।
बतादें कि कॉकटेल 2 की शुरुआत ज़बरदस्त रही थी और इसने पहले दिन 13.50 करोड़ कमाए थे। वहीं वीकेंड पर फ़िल्म की रफ़्तार बढ़ी और शनिवार को इसने 16.25 करोड़ और रविवार को 17.75 करोड़ कमाए।
सोमवार को इसकी कमाई में मंदी आई और इसने 6.75 करोड़ कमाए, जबकि मंगलवार को इसने 6.75 करोड़ का कलेक्शन किया।
फ़िल्म ने बुधवार को 5.25 करोड़ और गुरुवार को भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर 4.15 करोड़ (नेट) कमाए थे।
इसी के साथ इसका भारत में 8 दिनों का नेट कलेक्शन अब 74.75 करोड़ रुपये हो गया है।
‘कॉकटेल 2’ तोड़ने वाली है शाहिद की इस फिल्म का रिकॉर्ड
दिलचस्प बात यह है कि ‘कॉकटेल 2’ जल्द ही शाहिद और कृति की पिछली फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की कुल कमाई 85.16 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ देगी। फिल्म की रफ्तार को देखते हुए लग रहा है कि दूसरे वीकेंड पर इसकी कमाई में तेजी आएगी और ये कई मील के पत्थर पार कर लेगी। वैसे बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल नई रिलीज वेलकम टू द जंगल के साथ ही कुछ हफ्ते पुरानी फिल्मों के चलते काफी टंफ कंप्टीशन है। देखने वाली बात होगी कि ‘कॉकटेल 2’ कितनी कमाई कर पाती है।
‘कॉकटेल 2’ के बारे में
होमी अदजानिया के निर्देशन और लव रंजन व तरुण जैन की जोड़ी द्वारा लिखी गई ‘कॉकटेल 2’, 2012 की हिट फिल्म की अगली कड़ी (स्पिरिचुअल सक्सेसर) है। इस फिल्म को प्रोड्यूसर दिनेश विजान, लव रंजन और अंकुर गर्ग ने अपने-अपने बैनर मैडॉक फिल्म्स और लव फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस किया है। इस बार, इस रोमांटिक ड्रामा में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की नई लीड तिकड़ी नजर आई है। जबकि 2012 की फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने लीड रोल प्ले किया था।
Trending
- दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर के सामने नशीली गोलियां बेचता 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, ₹52,000 की प्रतिबंधित दवाइयां जब्त
- शहादत को सलाम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद ASI रामू राम नाग के घर पहुँचकर दी श्रद्धांजलि, अंत्योदय कार्ड जारी करने के निर्देश
- सोमवार के दुर्लभ संयोग में ज्येष्ठ पूर्णिमा, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और ‘क्या करें, क्या न करें’ की पूरी गाइड
- बॉक्स ऑफिस धमाका: ‘वेलकम टू द जंगल’ के सामने भी ‘कॉकटेल 2’ ने गाड़े झंडे, 8वें दिन दिखाई उछाल, जानें अब तक का कलेक्शन
- खट्टा-मीठा स्वाद और सेहत का बेजोड़ संगम: जानिए करौंदा के 7 वैज्ञानिक फायदे जो इसे बनाते हैं ‘सुपरफ्रूट’
- छत्तीसगढ़ में मानसून की भारी दस्तक: अगले 7 दिनों तक मूसलाधार बारिश और वज्रपात का ‘ऑरेंज अलर्ट’
- यात्री बस को रोककर गुंडागर्दी, यात्रियों में दहशत और सुरक्षा पर बड़ा सवाल
- सोनू सूद आज छत्तीसगढ़ के भिलाई में: SSCC की नेशनल एनुअल मीट में देशभर के जुड़ेंगे प्रतिनिधि


