नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी इस समय भारतीय क्रिकेट में चर्चा का सबसे बड़ा नाम बने हुए हैं। 26 जून से शुरू होने वाली आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्हें अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का अवसर मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। इसी के साथ यह सवाल भी उठ रहा है कि वैभव के टीम में आने पर किस खिलाड़ी की जगह खतरे में पड़ सकती है। आइए जानते हैं उन 3 खिलाड़ियों के बारे में, जिनके लिए सूर्यवंशी चुनौती बन सकते हैं।
शिवम दुबे
वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-XI में मौका मिलने पर ऑलराउंडर शिवम दुबे की जगह पर असर पड़ सकता है। शिवम का हालिया बल्लेबाजी प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। आईपीएल 2026 में उन्होंने 12 पारियों में केवल 270 रन बनाए थे। इस दौरान वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए थे। वहीं गेंदबाजी में भी उनका उपयोग सीमित रहता है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्हें बाहर बैठाकर वैभव को मौका देने पर विचार कर सकता है।
संजू सैमसन
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के अहम खिलाड़ियों में शामिल रहे संजु सैमसन को भी वैभव सूर्यवंशी की एंट्री से नुकसान हो सकता है। संजू के साथ पहले भी ऐसा हो चुका है। एशिया कप 2025 में शुभमन गिल को मौका देने के लिए उन्हें बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेजा गया था और बाद में प्लेइंग-XI से बाहर कर दिया गया था। संभावना है कि अगर उन्हें बाहर नहीं किया जाता तो नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। भारत के लिए उन्होंने 62 टी20 मुकाबलों की 54 पारियों में 1399 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं।
अभिषेक शर्मा
वैभव सूर्यवंशी के आने से सबसे ज्यादा दबाव अभिषेक शर्मा पर बन सकता है। इसकी बड़ी वजह दोनों खिलाड़ियों की आक्रामक बल्लेबाजी शैली है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले को छोड़ दें तो अभिषेक के बल्ले से लगातार बड़ी पारियां देखने को नहीं मिली थीं। अगर उनका खराब दौर आगे भी जारी रहता है तो वैभव उनकी जगह के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर सकते हैं। अभिषेक ने 46 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 190 के शानदार स्ट्राइक रेट से 1438 रन बनाए हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में साकार हो रहा पक्के आवास का सपना
- रायपुर में मुहर्रम पर ताजिया जुलूस: दोपहर 2 से रात 10 बजे तक बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, घर से निकलने से पहले देखें पूरी गाइड
- शुक्रवार को क्यों पहनने चाहिए सफेद कपड़े? माता लक्ष्मी की कृपा के साथ चमकेगी सोई हुई किस्मत, धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी!
- वैभव सूर्यवंशी इन 3 खिलाड़ियों के लिए बन सकते हैं चुनौती, प्लेइंग-XI में मिल सकता है बड़ा मौका
- 30 की उम्र में ही क्यों बूढ़ी हो रही है त्वचा? एक्सपर्ट्स ने बताए ‘फास्ट एजिंग’ के 5 बड़े कारण और चौंकाने वाले आंकड़े
- बिलासपुर सेंट्रल जेल में सुरक्षा व्यवस्था तार-तार: जेल गेट पर ही मोबाइल पर बात करता दिखा फरार आरोपी, प्रशासन में हड़कंप
- खरसिया सिविल अस्पताल में भारी हंगामा: मृत मरीज को रायगढ़ रेफर करने का आरोप, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
- रायपुर में गर्मी और उमस का प्रकोप: 27 जून से भारी बारिश की उम्मीद, मानसून पकड़ेगा रफ्तार


