खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रावाभाठा के हृदयलाल चौक पर स्थित ESIC अस्पताल के पास तालाब किनारे एक विकसित भ्रूण मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। स्थानीय लोगों का कहना है कि, इसी स्थान पर भ्रूण मिलने की यह दूसरी घटना है। लोगों ने आशंका जताई कि कोई अज्ञात व्यक्ति भ्रूण को यहां फेंककर फरार हो गया। घटना को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
सूचना मिलने के बाद खमतराई पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि भ्रूण यहां कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन लोग जिम्मेदार है। स्थानीय नागरिकों ने मामले की गंभीर जांच की मांग करते हुए कहा कि बार-बार ऐसी घटनाएं सामने आना चिंताजनक है। लोगों का कहना है कि यदि यह दूसरी घटना है तो प्रशासन को इस मामले में विशेष निगरानी और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending
- बिलासपुर में गरजे भूपेश बघेल: कहा- “कका अभी जिंदा हे, तेवर रहेगा बरकरार”; कानून-व्यवस्था और कृषि संकट पर भाजपा को घेरा
- राज्यपाल रमेन डेका ने “प्रारंभ” पत्रिका के विशेषांक का किया विमोचन
- छत्तीसगढ़ के वनांचल युवाओं को मिलेगा रोज़गार का ‘कल्याण’ कवच: मुख्य सचिव की बैठक में बड़ा फैसला
- अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आएगी और तेजी, कानून का उल्लंघन करने वालों पर होगी विधिसम्मत कार्रवाई
- अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत जब्त
- महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने लिया बड़ा फैसला
- सरकार बनी किसानों की ताकत, जशपुर में रियायती दरों पर मिल रहे खाद-बीज
- उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद


