खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने ग्राम आमाटोला के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में संयुक्त सर्चिंग अभियान के दौरान आज मंगलवार काे नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए एक नक्सली डम्प से हथियार, संचार उपकरण और अन्य सामग्री बरामद की गई है। कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने इसकी पुष्टि की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना छोटेबेठिया क्षेत्र अंर्तगत ग्राम आमाटोला के जंगल-पहाड़ी इलाके में जिला पुलिस, बीएसएफ और बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) की संयुक्त टीम ने सघन सर्चिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सली डम्प का पता लगाकर वहां से बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की। बरामद सामग्री में- 4 नग भरमार बंदूक, 2 वायरलेस सेट, 1 रेडियो सेट, 1 नक्सली वर्दी, 2 पाउच, 1 चार्जर, 1 बैटरी, नक्सली साहित्य एवं अन्य नक्सली सामग्री बरामद किया गया है। अभियान में बीएसएफ की 94वीं वाहिनी के एसी योगेश कुमार तथा इंस्पेक्टर सुमन कंथोसू के नेतृत्व में जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कांकेर पुलिस ने बताया कि नक्सल प्रभावित रहे सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए लगातार संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सघन सर्चिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Trending
- रायगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार -वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा
- मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा
- रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
- छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई
- उरला की 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा
- सफलता की कहानी- विकसित भारत जीरामजी मिशन से गांवों में आई नई उम्मीद


