नई दिल्ली। शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले थे लेकिन इससे फ़िल्म के बॉक्स ऑफ़िस पर होने वाले कलेक्शन पर अब तक कोई बुरा असर नहीं पड़ा बल्कि इसने अच्छी शुरुआत की और ओपनिंग वीकेंड पर तो इसने धमाल ही मचा दिया। चलिए यहां जानते हैं इस फिलम ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितनी कमाई की है?
बॉलीवुड की लेटेस्ट रिलीज रोमांटिक कॉमेडी फिलम ‘कॉकटेल 2’ दर्शकों को इम्प्रेस करने में कामयाब रही है। पिछली रिलीज कई बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं। इनमें वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है से लेकर कंगना की भारत भाग्य विधाता और मनोज बाजपेयी की गर्वनर सहित कई फिल्में शामिल हैं। लेकिन ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस की खोई रौनक लौटा सी दी है। होमी अदजानिया निर्देशित इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 13.50 करोड़ कमाए थे। वहीं दूसरे दिन इसने तेजी दिखाते हुए 16.25 करोड़ कमाए।
अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोक्ट के मुताबिक ‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले संडे को 17.75 करोड़ कमाए हैं।
इसी के साथ ‘कॉकटेल 2’ की भारत में तीन दिनों की कुल कमाई अब 47.50 करोड़ रुपये हो गई है।
‘कॉकटेल 2’ बनी साल की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
कॉकटेल ने ओपनिंग वीकेंड पर धमाकेदार परफॉर्म किया है और इसी के साथ ये 47.50 करोड़ कमाकर ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से लेकर ‘ओ रोमियो समेत’ साल की 6 फिल्मों को रौंद कर चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है।
ये हैं साल 2026 की हाईएस्ट ओपनिंग करने वाली फिलमें
धुरंधर 2- 466 करोड़
बॉर्डर 2- 129.89 करोड़
भूत बांग्ला- 65.65 करोड़
कॉकटेल 2 -47.50 करोड़
ओ’रोमियो- 34.51 करोड़
है जवानी तो इश्क होना है- 28.51 करोड़
इक्कीस- 22.05 करोड़
पति पत्नी और वो दो- 20.11 करोड़
मर्दानी 3- 17.25 करोड़
राजा शिवाजी (हिन्दी)-16.4 करोड़
‘कॉकटेल 2’ ने देवा का तोड़ा रिकॉर्ड
‘कॉकटेल 2’ ने अब शाहिद की 2025 में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘देवा’ की कुल कमाई 34.37 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालाँकि, ‘कॉकटेल 2’ अभी भी पहली ‘कॉकटेल’ फ़िल्म की कुल कमाई 71 करोड़) के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई है।
‘कॉकटेल 2’ के बारे में
इस स्पिरिचुअल सीक्वल में होमी अदजानिया ने बतौर डायरेक्टर कमबैक किया है। फिल्म कुणाल (शाहिद कपूर) और दिया (रश्मिका मंदाना) कॉलेज के समय से एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन शादी के बंधन में बंधने में उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं है। सिसिली में उनकी छुट्टियों के दौरान उनकी मुलाक़ात दिया की दोस्त एली (कृति सेनन) से होती है। इसके बाद कहानी में कई ट्विस्ट आते है।
बता दें कि ‘कॉकटेल 2’ को दिनेश विजान, लव रंजन, प्रमिता आर विजान और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। इसका म्यूजिक प्रीतम ने तैयार किया है और गाने के बोल मुख्य रूप से अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं, यह एक स्टैंडअलोन सीक्वल है। यह 2012 की ओरिजिनल फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीधा सीक्वल नहीं है, जिसमें सैफ अली खान, डायना पेंटी और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में थे।
Trending
- सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केन्द्र- मुख्यमंत्री साय
- अवैध रेत उत्खनन- ड्रोन सर्विलांस से शिकंजा: छत्तीसगढ़ में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा क्षेत्र में ‘PM-USHA’ की महा-क्रांति
- मेटल पार्क के होटल शेरा के सामने मिली अज्ञात सड़ी-गली लाश, इलाके में सनसनी
- परीक्षा, नौकरी और यात्रा से पहले ‘दही-चीनी’: अंधविश्वास या विज्ञान? जानिए इस भारतीय परंपरा के पीछे का पूरा सच
- बॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकटेल 2’ का संडे धमाका: 3 दिनों में कमाए ₹47.50 करोड़, शाहिद कपूर की फिल्म ने ध्वस्त किए 6 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड!
- केमिकल डाई को मात दे रहा दादी-नानी का नुस्खा: आंगन की हरी मेहंदी में छिपा है बालों की हर समस्या का ‘परफेक्ट इलाज’
- रायपुर में सनसनीखेज वारदात: शराब के पैसे न मिलने पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत नाजुक; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल


