खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरिया। कोरिया जिले के सोनहत तहसील अंतर्गत ग्राम कटगोड़ी में मंगलवार को हुई भाजपा नेता की नृशंस हत्या के मामले में आज मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी समेत चार आरोपियों ने मनेद्रगढ़ कोतवाली में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें बैकुंठपुर जेल भेज दिया गया है।
बता दें कि कोरिया जिले के ग्राम कटगोड़ी में 16 जून की रात को फॉर्च्यूनर सवार बीजेपी नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह के साथ उनके साथियों को गाड़ी में पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था। घटना में भरत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं उनके दो साथियों – वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरू और नागेंद्र सिंह – ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
घटना के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी भाजपा नेता मनोज त्रिपाठी के साथ अमन त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी और निशांत त्रिपाठी ने आज मनेंद्रगढ़ कोतवाली में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके पहले अक्षय त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और मन्नू त्रिपाठी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इस तरह से अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं एक आरोपी फरार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच रेत उत्खनन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना के एक दिन पहले मरने वाले भाजपा नेता लल्ला सिंह के एक रिश्तेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर आरोपियों की पिटाई की थी। इसको लेकर गुस्से से भरे आरोपियों ने सुलह के बहाने मृतक को गांव में बुलाया था।
मृतकों के गांव में पहुंचने के साथ ही उनकी गाड़ी को पहले टिपर से क्षतिग्रस्त किया गया। इसके बाद गाड़ी में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। आग से बचने के लिए जो शख्स गाड़ी से बाहर निकला उसे आरोपियों ने पीट-पीटकर फिर से गाड़ी में डाल दिया गया था।
Trending
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी


