खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के करपावंड में जमीन की नापजोख और कब्जा दिलाने की कार्रवाई के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर मारपीट हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने जमीन मालिक, जमीन बेचने वाले व्यक्ति और राजस्व निरीक्षक (आरआई) के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और पुलिस बल तैनात करना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार शेराराम चौधरी ने मदन निषाद से करीब 10 एकड़ 10 डिसमिल जमीन खरीदी थी। इस जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। मामला अदालत पहुंचा, जहां फैसला शेराराम के पक्ष में आया। अदालत के आदेश के बाद राजस्व विभाग की टीम जमीन की नापजोख और कब्जा दिलाने गांव पहुंची थी।
राजस्व अधिकारियों का कहना है कि पूरी कार्रवाई अदालत के आदेश और सरकारी रिकॉर्ड के आधार पर की जा रही थी। उनका आरोप है कि कुछ लोगों ने ग्रामीणों को भड़काया, जिसके बाद माहौल बिगड़ गया और मारपीट हुई। प्रशासन का कहना है कि कानून हाथ में लेना गलत है और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
वहीं ग्रामीणों और सरपंच का कहना है कि जिस सरकारी नक्शे के आधार पर नापजोख की जा रही थी, वह सही नहीं है। उनका दावा है कि संबंधित जमीन की वास्तविक स्थिति नक्शे से अलग है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले रिकॉर्ड और नक्शे की गलती सुधारी जानी चाहिए थी, उसके बाद ही कब्जा दिलाने की कार्रवाई होनी चाहिए थी। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और मारपीट में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
Trending
- डिजिटल गवर्नेंस और ग्रासरूट ब्यूरोक्रेसी का ‘बस्तर मॉडल’: सुशासन की एक नई मिसाल
- एक साथ तीन भालुओं की दर्दनाक मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप
- कोरिया कटगोड़ी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भाजपा नेता मनोज त्रिपाठी समेत 4 ने किया सरेंडर, अब तक 8 गिरफ्तार, जानें खूनी संघर्ष की पूरी इनसाइड स्टोरी
- पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका- राज्यपाल रमेन डेका
- वैज्ञानिक खेती की ओर बढ़ते कदम: नैनो उर्वरकों (DAP और यूरिया) से बदली कोरबा के किसानों की तकदीर
- बस्तर मॉडल की पूरे देश को सीख: 8241 परिवारों को मिला जमीन पर वैध हक, प्रशासन खुद पहुंचा लोगों तक
- मुख्यमंत्री साय ने RSS नेता चंद्रशेखर देवांगन के पिता के निधन पर जताया दुःख
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग


