नई दिल्ली। होमी अदजानिया निर्देशित और शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। फाइनली इस मच अवेटेड फिल्म ने 19 जून यानी आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म के गाने पहले ही हिट हो चुके हैं ऐसे में इसे लेकर बज भी सातवें आसमान पर है। इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं ये फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर रही है और इसकी ऑक्यूपेंसी कितनी है?
कॉकटेल 2 की अच्छी एडवांस बुकिंग हुई है। इस फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद कपूर स्टारर इस फिल्म ने 1 लाख 61 हजार 693 टिकटों की प्री सेल की है और इससे इसने 5.57 करोड़ की कमाई की है। वहीं ब्लॉक सीटों के साथ एडवांस बुकिंग कलेक्शन 8.83 करोड़ रुपये हुआ है।
‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
‘कॉकटेल 2’की अच्छी एडवांस बुकिंग के साथ ही इसकी शुरुआत भी अच्छी होती नजर आ रही हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने 13.50 करोड़ की कमाई कर ली है और इसकी ऑक्यूपेंसी 20% दर्ज की गई।
‘कॉकटेल 2’ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग?
‘कॉकटेल 2’ की रिलीज से पहले ही फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखी जा रही है। ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट का अनुमान है कि ये फिल्म रिलीज के पहले दिन 10 से 12 करोड़ के कलेक्शन के साथ खाता खोल सकती है। अगर इसे पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलता है तो कलेक्शन बढ़ भी सकता है।
‘कॉकटेल 2’ के बारे में
बता दें कि ‘कॉकटेल 2’ साल 2012 की सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी स्टारर ब्लॉकबस्टर ‘कॉकटेल’ की सीक्वल है। इसमें शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन ने लीड रोल प्ले किया है और इसे होमा अदजानिया ने निर्देशित किया है जबकि मैडॉक्स फिल्म्स ने इसे प्रोड्यूस किया है।
Trending
- परीक्षा, नौकरी और यात्रा से पहले ‘दही-चीनी’: अंधविश्वास या विज्ञान? जानिए इस भारतीय परंपरा के पीछे का पूरा सच
- बॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकटेल 2’ का संडे धमाका: 3 दिनों में कमाए ₹47.50 करोड़, शाहिद कपूर की फिल्म ने ध्वस्त किए 6 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड!
- केमिकल डाई को मात दे रहा दादी-नानी का नुस्खा: आंगन की हरी मेहंदी में छिपा है बालों की हर समस्या का ‘परफेक्ट इलाज’
- रायपुर में सनसनीखेज वारदात: शराब के पैसे न मिलने पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत नाजुक; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
- मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत खनन और भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई
- मुख्यमंत्री साय ने बीजेपी प्रदेश महामंत्री पवन साय को जन्मदिन की बधाई दी
- बिलासपुर में अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह बेनकाब: महिलाओं को निशाना बनाने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा से जुड़े हैं तार
- डॉक्टरों की कमी का ‘नैरेटिव’ बनाम ठप पड़ी भर्तियां: वेंटिलेटर पर छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था


