खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। स्कूल शिक्षा विभाग ने कांकेर के तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल को निलंबित कर दिया है। उन पर प्रधान अध्यापकों की पदोन्नति के बाद शासन के निर्देशों के खिलाफ जाकर पदस्थापना आदेश में संशोधन करने का आरोप है। दरअसल प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति के बाद काउंसलिंग के जरिए शिक्षकों की पदस्थापना की गई थी। आरोप है कि तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल ने शासन के निर्देशों के विपरीत बिना काउंसलिंग किए ही पदांकित स्थान में संशोधन कर दिया।
मामले की शिकायत मिलने पर विभाग ने जांच दल गठित किया था। जांच में अशोक पटेल को दोषी पाया गया। जिसके बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट जेडी बस्तर को सौंपी। जेडी बस्तर ने अनुशंसा के साथ रिपोर्ट स्कूल शिक्षा विभाग को भेजी। आदेश के मुताबिक अशोक कुमार पटेल, मूल पद प्राचार्य टी संवर्ग, ने पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता बरती। उनका यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 के विपरीत गंभीर कदाचार है। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम-9 (1) (क) के तहत अशोक पटेल को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर नियत किया गया है।
Trending
- टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं मुख्य सचिवों से की चर्चा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इंटिग्रेटेड स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया स्थल निरीक्षण, कुछ दिनों पहले शुरू हुआ है काम
- आवास मेला-2025 के लक्की ड्रॉ विजेताओं की घोषणा 22 जून को
- बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: हवा भरते समय फटा JCB का टायर; 15 फीट हवा में उछला हेल्पर, मौके पर ही मौत, 3 अन्य गंभीर रूप से घायल
- पीएम मोदी का किसानों को बड़ा तोहफा: 20 जून को देश मनाएगा ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’, धमतरी सहित देशभर में भव्य तैयारियां
- नियमित एवं कड़ाई से मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने व समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश
- तालाब बना तरक्की का आधार, मिला आर्थिक सशक्तिकरण का नया आधार
- नशा मुक्त भारत अभियान: स्व-सहायता समूह की महिलाओं को किया गया जागरूक


