खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। नवचेतना पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धोबघट्टी में मंगलवार को बाल प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नवप्रवेशी एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में संस्था प्रमुख नरेश कुमार कश्यप एवं प्राचार्य श्रीमती अर्चना कश्यप ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा निरंतर मेहनत के माध्यम से सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य शेष कुमार पाण्डेय ने विद्यार्थियों को महान व्यक्तित्वों के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश देते हुए कहा कि जीवन में आने वाली चुनौतियों से घबराए बिना अपने उद्देश्य पर दृढ़ रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के शिक्षक संजय कश्यप, योगेश कश्यप, पिंटू कश्यप, अमित कश्यप, पुष्पराज सिंह राजपूत, पवन सोनकर, रोशनी कश्यप, उमा ध्रुव, सीमा राजपूत एवं संध्या कश्यप सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
बाल प्रवेश उत्सव के आयोजन से विद्यार्थियों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला तथा उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने का सार्थक प्रयास किया गया।
Trending
- मुडमार बांधा के जंगल में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी: जांच में जुटी पुलिस
- बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह: किसान यूनियन ने उठाई संपूर्ण कर्जमाफी और मुआवजे की मांग, सर्वे रिपोर्ट पर उठाये सवाल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़
- सर्दियों में रोजाना एक आंवला: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक, जानें सेहत के 5 बड़े फायदे


