नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने हाल ही में आईपीएल 2026 में दमदार खेल का प्रदर्शन किया। आईपीएल के बाद अभिषेक टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए रवाना होंगे, लेकिन उससे पहले अभिषेक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक एक्ट्रेस महिरा शर्मा को डेट कर रहे हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा की एक्ट्रेस माहिरा शर्मा के साथ लिंकअप की खबरें सामने आई हैं। हाल ही में माहिरा और अभिषेक शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किए, जिससे हिंट मिला है कि शायद ये दोनों गुपचुप तरीके से डेट कर रहे हैं।
हाल ही में माहिरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालकर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह ब्लैक टैंक टॉप और जीन्स में नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘बातें बनाना चाहते हो बनाओ, लेकिन सिर्फ मेरी क्यूटनेस की’, लेकिन इन सब में नोटिस करने वाली चीज उनके हाथ का ब्रेसलेट था।
माहिरा ने ब्लैक कलर का एक प्लस साइन वाला ब्रेसलेट पहना हुआ था। इसी ब्रेसलेट के कारण क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के साथ उनके लिंकअप की खबरें बाहर आईं और फैंस यह अनुमान लगाने लगे कि दोनों के बीच कुछ तो खिचड़ी पक रही है।
दरअसल, माहिरा ने जब इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया, ठीक उसी दौरान अभिषेक शर्मा ने भी अपनी दो फोटोज पोस्ट की थीं। ये तस्वीरें आईपीएल के बाद की हैं। अभिषेक की इन तस्वीरों में भी ठीक उसी तरह का ब्रेसलेट दिखा, जैसा माहिरा ने पहना हुआ था। इसी वजह से फैंस यह सोचने पर मजबूर हो गए कि दोनों ने एक ही समय पर पोस्ट शेयर किया और दोनों के हाथ में एक जैसा ब्रेसलेट कैसे हो सकता है।
बता दें कि आईपीएल मैचों के दौरान भी अभिषेक शर्मा के हाथों में प्लस साइन वाला ब्रेसलेट देखने को मिला था। हालांकि, दोनों के बीच क्या चल रहा है फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है, लेकिन उनके सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस को गॉसिप करने का एक टॉपिक जरूर दे दिया है।
माहिरा शर्मा एक जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। माहिरा ने दर्जनों पंजाबी म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह बिग बॉस के 13वें सीजन में भी नजर आ चुकी हैं। साथ ही वह ‘नागिन’ और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जैसे टीवी सीरियल्स में भी दिख चुकी हैं। माहिरा मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं।
Trending
- मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में नारायणपुर जिले की बड़ी उपलब्धि
- बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार
- ‘स्पेस ऑन व्हील’ से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान
- कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन बीजापुर ने शासन के नाम एसडीएम बीजापुर को सौंपा ज्ञापन
- पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: मनेंद्रगढ़ जिले में एसपी ने जारी किया तबादला आदेश, कई निरीक्षक और आरक्षक इधर से उधर
- साय कैबिनेट के चार बड़े फैसले: गांवों में नलजल व्यवस्था से लेकर अबूझमाड़ की उच्च शिक्षा तक सौगात
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू
- सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों के लिए सुगम शासकीय सेवाओं का माध्यम


