खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गरीब परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। खैरागढ़ जिले के जनपद पंचायत छुईखदान के ग्राम रैमड़वा, ग्राम पंचायत जगमड़वा निवासी डोमार साहू के परिवार की कहानी इस योजना की सफलता का एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
डोमार साहू लंबे समय से अपने परिवार के साथ कच्चे और जर्जर मकान में निवास कर रहे थे। बरसात के दिनों में घर की छत टपकती थी तथा परिवार को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण स्वयं का पक्का मकान बनाना उनके लिए संभव नहीं था।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत उनका चयन हुआ। योजना के तहत प्राप्त वित्तीय सहायता से उन्होंने अपना पक्का और सुरक्षित आवास निर्मित किया। अब उनका परिवार एक स्वच्छ, सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण में रह रहा है। पक्के घर के निर्माण से उनके जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है तथा परिवार के सदस्यों को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से भी राहत मिली है।
डोमार साहू बताते हैं कि पहले कच्चे मकान में रहने के कारण हमेशा चिंता बनी रहती थी, विशेषकर वर्षा ऋतु में। आज प्रधानमंत्री आवास योजना की बदौलत उनका अपना पक्का घर बन गया है, जिससे उनके परिवार को सुरक्षा और सम्मान का नया एहसास मिला है।
उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण गरीब परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग के कार्यों का किया निरीक्षण
- बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- छत्तीसगढ़ में तकनीकी शिक्षा की नई क्रांति: पीएम-सेतु योजना के तहत हाई-टेक होंगी सरकारी ITIs, उद्योगों की मांग के अनुरूप तैयार होंगे युवा
- मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें: जिला पंचायत सीईओ
- सोशल मीडिया पर दोस्ती, होटल में अनाचार और ब्लैकमेलिंग; उत्तर प्रदेश का आरोपी रवि जगदलपुर पुलिस की गिरफ्त में
- कच्चे मकान के दर्द से पक्के आशियाने के स्वाभिमान तक: पीएम आवास योजना ने बदली खैरागढ़ के डोमार साहू की तकदीर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग महा-तबादाला: 61 इंस्पेक्टर्स इधर से उधर


