खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुंगेली वनमंडल के लोरमी वन परिक्षेत्र अंतर्गत में दो तेंदुओं में खूनी संघर्ष में एक की मौत हो गई है। वहीं दूसरा तेंदुआ घायल हुआ है। घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। शुरूआती जांच में क्षेत्रीय वर्चस्व को लेकर संघर्ष होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार कक्ष क्रमांक 1529 पीएफ के सामान्य वनक्षेत्र में बुधवार शाम करीब 7 बजे कंचनपुर बेरियर के चौकीदार ने तेंदुए का शव देखा। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद वन अमला मौके पर पहुंचा और रातभर शव की निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था की गई। बताया जा रहा है कि घायल तेंदुआ जंगल की ओर चला गया है। देर रात तक खोजबीन के बावजूद वह अबतक विभाग की नजर में नहीं आया है।
ग्रामीणों ने बताया कि घटना से कंचनपुर क्षेत्र में दो तेंदुओं के आपस में लड़ने जैसी तेज आवाजें सुनाई दी थीं। ग्रामीणों की आशंका है कि आपसी संघर्ष में नर तेंदुए की मौत हुई हो सकती है। हालांकि वन विभाग ने मौत के कारणों की पुष्टि नहीं की है।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कानन पेंडारी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तेंदुए की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आसपास के क्षेत्र में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।
उपवनमंडलाधिकारी दशांश सूर्यवंशी का कहना है कि ग्रामीणों दो तेंदुए की भीषण लड़ाई की आवाज सुने है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग के कार्यों का किया निरीक्षण
- बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- छत्तीसगढ़ में तकनीकी शिक्षा की नई क्रांति: पीएम-सेतु योजना के तहत हाई-टेक होंगी सरकारी ITIs, उद्योगों की मांग के अनुरूप तैयार होंगे युवा
- मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें: जिला पंचायत सीईओ
- सोशल मीडिया पर दोस्ती, होटल में अनाचार और ब्लैकमेलिंग; उत्तर प्रदेश का आरोपी रवि जगदलपुर पुलिस की गिरफ्त में
- कच्चे मकान के दर्द से पक्के आशियाने के स्वाभिमान तक: पीएम आवास योजना ने बदली खैरागढ़ के डोमार साहू की तकदीर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग महा-तबादाला: 61 इंस्पेक्टर्स इधर से उधर


