खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री से पहले तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी है। इस बीच मंगलवार को राजधानी रायपुर के कुछ इलाकों में अंधड़ के साथ बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई। इसके बाद तेज धूप के कारण रात तक उमस से लोग परेशान होते रहे। बिलासपुर में पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया है।
मौसम विभाग ने जानकारी दी कि उत्तरी इलाकों में अधिकतम तापमान 2 डिग्री तक बढ़ा है। संभावना है कि अगले 5 दिनों तक हलकी से मध्यम बारिश, बादल गरजने और तेज हवा चल सकती है। मंगलवार को कुछ स्थानों पर बारिश हुई। लोकल सिस्टम के कारण बस्तर में 5 सेमी पानी गिरा। इसके अलावा 3 सेमी करपावंड, जशपुरनगर, रामानुजनगर और दरभा में 2 सेमी और सक्ती, मनोरा, कोंडागांव में 1 सेमी वर्षा दर्ज की गई।
मंगलवार के बाद बुधवार को भी रायपुर में बारिश हो सकती है। आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अंधड़ और बारिश हो सकती है। वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने आज सुबह बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर और कोरिया में बादल गरजने, आकाशीय बिजली, तेज हवा और बारिश को लेकर संभावना जताई है। इन इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश में आज एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है। साथ ही गरज चमक के साथ वज्रपात और 50 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। दो दिन बाद भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है।
Trending
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी


