नई दिल्ली। आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में रौंद डाला। टॉस जीतकर हरमनप्रीत कौर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और भारत ने 6 विकेट पर 170 रन बना डाले। स्मृति मंधाना ने शानदार फिफ्टी ठोकी जबकि ऋचा घोष ने आखिर में आकर 34 रन की तूफानी पारी खेल डाली। लक्ष्य का पीछा करने उतरे पाकिस्तान पर भारतीय स्पिनर्स ने ऐसा हमला बोला कि 106 रन पर टीम का दम निकल गया। भारतीय टीम ने 64 रन के बड़े अंतर से मैच जीतकर टूर्नामेंट का आगाज किया।
भारतीय टीम के आगे एक बार फिर से पाकिस्तान की टीम दोयम दर्जे की साबित हुई। दीप्ति शर्मा की रिकॉर्ड तोड़ गेंदबाजी के आगे पूरी टीम बेबस और लाचार नजर आई। इस मैच में उन्होंंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 350 विकेट लेने वाली दुनिया की पहली स्पिनर बनने का कारनामा अंजाम दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने जल्दी विकेट गंवा दिए थे लेकिन जबरदस्त वापसी करते हुए 170 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
पाकिस्तान के खिलाफ दीप्ति शर्मा ने पहला विकेट हासिल करते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 350 विकेट पूरे किए। ऐसा करने वाली वो दुनिया की पहली स्पिनर बनीं। भारत की पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी इस लिस्ट में 355 विकेट के साथ सबसे आगे हैं। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में दीप्ति ने 4 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उन्होंने गुल फिरोजा, आयशा जफर, आलिया रियाज, नाशरा संधू और तस्मिया रुबाब को वापसी का टिकट थमाया। श्रीचरणी ने भारत के लिए इस मैच में 3 विकेट चटकाए। उन्होंने 4 ओवर में 21 रन दिए।
पाकिस्तान ने भारत को शुरुआती झटके देकर मुश्किल में डाल दिया था। 18 रन पर दो विकेट गिर चुके थे। स्मृति मंधाना ने ऐसे में एक छोर पर जमकर बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी ठोकी। 44 बॉल पर 64 रन की पारी खेलने के बाद वो आउट हुईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 36 रन की पारी खेली। आखिर में आकर ऋचा घोष ने 17 बॉल पर 34 रन बनाते हुए स्कोर 170 रन तक पहुंचा दिया।
Trending
- बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का 20 जून को छत्तीसगढ़ दौरा; मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट से मंत्रियों की धड़कनें तेज
- केशकाल घाट में बड़ा हादसा टला: ब्रेक फेल होने से पलटा ऑक्सीजन टैंकर, चालक की सूझबूझ से थमी तबाही की आहट
- बेमेतरा में जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: ग्राम गाड़ाडीह में अवैध रूप से भंडारित 585 बोरी उर्वरक जब्त, गोदाम सील
- शाला प्रवेश उत्सव को जनआंदोलन बनाने आगे आएं जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सूरज कुमार वाकरे की प्रेरक यात्रा: मोटराइज्ड ट्रायसायकल से मिली नई उड़ान
- निष्क्रिय सिंचाई योजना को मिला नया जीवन, गुतकिया के किसानों को मिलेगी वर्षभर सिंचाई सुविधा
- वनोपज आधारित आजीविका को मिल रही नई पहचान: रूपसाय सलाम
- आधुनिक खेती की ओर कदम : नैनो उर्वरक और स्वीट कॉर्न ने बदली रामचंद्र की किस्मत


