खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। जिला मुख्यालय में रविवार को उस समय राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई, जब कांग्रेस के जिला महामंत्री रितेश पटेल को पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरोला निवासी अभिराम सोरी ने सिटी कोतवाली कोंड़ागांव में शिकायत दर्ज कराई थी कि रितेश पटेल ने भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल के दौरान पटवारी की नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे 6 लाख 50 हजार रुपये लिए थे।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि निर्धारित समय में नौकरी नहीं लगने पर उसने अपनी राशि वापस मांगी, जिसके बाद रितेश पटेल द्वारा रकम लौटाने के लिए कई चेक दिए गए। जब चेक बैंक में प्रस्तुत किए जाने पर सभी चेक बाउंस हो गए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस की शरण ली और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान आरोपों को प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।
सिटी कोतवाली कोंड़ागांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को रितेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इसी तरह अन्य लोगों से भी ठगी तो नहीं की गई है या इस मामले पर अन्य लोगों की भी संलिप्तता तो नहीं।कोंड़ागांव पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक कार्रवाई जारी है।
Trending
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार


