नई दिल्ली। बी टाउन की लेडी सुपरस्टार के तौर पर कंगना रनौत को जाना जाता है। हाल ही में कंगना ने अपनी लेटेस्ट फिल्म भारत भाग्य विधाता के जरिए सिनेमाघरों में वापसी की है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ की पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।
जिसकी चलते कई मूवीज की रिलीज के बावजूद भारत भाग्य विधाता ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इंटरनेशनल मार्केट में अपनी हुकूमत जमाई है। आइए जानते हैं कि रिलीज के पहले दो दिन में ग्लोबली इस मूवी की कमाई कितनी हुई है।
भारत भाग्य विधाता ने किया कमाल
12 जून यानी शुक्रवार को कंगना रनौत स्टारर ड्रामा फिल्म भारत भाग्य विधाता को बडे़ पर्दे पर रिलीज किया गया। इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई थी और मूवी को देखने के बाद वह और अधिक बढ़ गई है।
अपनी शानदार कहानी के दम पर कंगना की भारत भाग्य विधाता ने फैंस का दिल जीत लिया है और कमर्शियल तौर पर इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक अपनी धाक जमाई है।
अब रिलीज के पहले दो दिन भीतर भारत भाग्य विधाता ने ग्लोबली 3 करोड़ की कमाई कर ली है, बेशक कलेक्शन का ये आंकड़ा ज्यादा बड़ा नहीं है, लेकिन हॉन्टेड 3 डी और मैं वापस आऊंगा जैसी कई फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश के बावजूद कंगना रनौत की मूवी की कमाई के आंकड़ों की प्रशंसा करनी तो बनती है।
मौजूदा समय में भारत भाग्य विधाता बिजनेस के मामले में अपनी छाप छोड़ते हुए नजर आ रही है। उम्मीद लगाई जा रही है कि शनिवार की तरह रविवार को भी इस मूवी की कमाई में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।
दरअसल भारत भाग्य विधाता की तारीफ इस वजह से भी हो रही है कि निर्देशक मनोज तपाड़िया के डायरेक्शन में बनने वाली ये मूवी साल 2008 में हुए मुंबई आतंकवादी हमले के दौरान एक हॉस्पिटल की नर्सों की जाबांजी की सच्ची कहानी दर्शाती है, जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर कई मासूमों की जान बचाई थी। 26/11 की घटना में अनसंग वॉर्रियर रहीं, इन नर्सों की बहादुरी का परचम भारत भाग्य विधाता में बखूबी दिखता है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘तेरा राज नहीं आएगा रे’ पुस्तक का विमोचन
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन
- संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कयाकिंग-कैनोइंग को आगे बढ़ाने हरसंभव सहयोग देगी सरकार – अरुण साव
- धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना से जशपुर के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- प्रगति पथ कार्यक्रम के तहत विधायक मोहले ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण
- ग्राम नवागांव (घु) पहुंचे विधायक पुन्नूलाल मोहले, ग्रामीणों की समस्याएं सुन विकास कार्यों को दी प्राथमिकता
- विश्व रक्तदान दिवस पर 241 बस्तरिया बटालियन के 24 जवानों ने किया रक्तदान


