खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के बाेधघाट पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए स्कूटी से गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपियों सुनील कश्यप पिता अनंत राम उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम नानगुर एवं सागर कश्यप पिता मेघनाथ कश्यप उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम नेगीगुड़ा को आज शनिवार काे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 15.110 किलोग्राम अवैध गांजा, स्कूटी, मोबाइल फोन और नकदी 1100 रुपये जब्त की है।
बाेधघाट पुलिस काे मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक एक्टिवा स्कूटी से गांजा लेकर जगदलपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए बस्तर जिले के एसपी शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में बोधघाट पुलिस और ब्लैक पैथर टीम ने लामनी रोड पर घेराबंदी कर जांच अभियान शुरू किया। रेड कार्रवाई के दौरान संदिग्ध एक्टिवा को रोककर तलाशी ली गई। जांच में स्कूटी सवार दो युवकों के बैग से 15.110 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कश्यप (28 वर्ष) निवासी नानगुर और सागर कश्यप (22 वर्ष) निवासी नेगीगुड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से गांजे के अलावा एक एक्टिवा स्कूटी, दो मोबाइल फोन और 1100 रुपये नकद भी जब्त किए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार दाेनाे आराेपियाें के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही उपरांत दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
Trending
- विश्व रक्तदान दिवस 14 जून पर विशेष- जीवन का उपहार: रक्तदान
- बेमेतरा में कलयुगी भाई का खौफनाक कदम: मामूली विवाद में बड़े भाई पर गैती से ताबड़तोड़ हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; आरोपी गिरफ्तार
- देवपुर में औषधीय वनस्पतियों पर एक दिवसीय बॉटनाइजेशन कार्यशाला
- जनभागीदारी से जल संरक्षण का जनआंदोलन बना “मोर गाँव, मोर पानी” महाअभियान
- मनरेगा के चेकडेम ने बदली गांव की तस्वीर, अब बारिश नहीं बनेगी किसानों की मजबूरी
- कांकेर पुलिस की अनूठी पहल: ‘आत्म-सशक्तिकरण’ से सुधरेगा पुलिसिंग का स्तर, ब्रह्माकुमारीज के विशेषज्ञों ने दिए तनाव मुक्ति के गुरुमंत्र
- बस्तर के पल्स पोलियो अभियान में 28 जून को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की
- बस्तर में सांस्कृतिक अस्मिता की लड़ाई: कांकेर के बड़े पराली गांव में ईसाई प्रचारकों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध, ग्रामसभा ने पारित किया प्रस्ताव


