खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के थाना विश्रामपुरी पुलिस ने ग्राम उड़िदगांव बांध के पास धान, मक्का खरीदी के लिए बैठे पीड़ित प्रार्थी से आराेपी ज्ञानदास कोर्राम पिता स्व. मनधर कोर्राम, रमन उर्फ राघवेन्द्र कोर्राम पिता ज्ञानदास कोर्राम, दौनू राम पटेल पिता स्व. रामदयाल पटेल, फुलसिंग कोर्राम पिता स्व. बोरीकदास कोर्राम, रोहित पाण्डे पिता स्व. चरण पाण्डे सभी निवासी कौन्दकेर के द्वारा गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्का और थप्पड़ से मारपीट कर दाे हजार रूपये लूट कर ले गये हैं । प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी शंकर लाल ध्रुव के नेतृत्व में लूट के आरोपी 1. ज्ञानदास कोर्राम पिता मन्धर कोर्राम जाति गाड़ा उम्र 49 वर्ष निवासी ग्राम कौन्दकेरा प्लाटपारा थाना विश्रामपुरी, 2. राघवेन्द्र कोर्राम उर्फ रमन कोर्राम पिता ज्ञानदास कोर्राम जाति गाड़ा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम कौन्दकेरा प्लाटपारा थाना विश्रामपुरी, 3. दौनूराम पटेल पिता स्व. रामदयाल पटेल उम्र 64 वर्ष जाति मरार ग्राम कौन्दकेरा केदारनाथ चौक के पास थाना विश्रामपुरी, 4. फुलसिंग कोर्राम पिता स्व. बोरिक दास कोर्राम उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम कौन्दकेरा थाना विश्रामपुरी, 5. रोहित राम पाण्डे पिता स्व. रामचरण पाण्डे उम्र 46 वर्ष जाति कलार निवासी ग्राम कौन्दकेरा पाण्डेपारा थाना विश्रामपुरी जिला कोण्डागांव से घटना के संबंध में पूछताछ किया गया, जिन्होंने घटना कारित करना स्वीकार्य किया, जिन्हे गिरफ्तार किया गया, तथा घटना में प्रयुक्त सफेद रंग के नेक्सन कार नं. सीजी -27- K-के-2722 को जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूध्द प्रकरण के पर्याप्त साक्ष्य मिलने से वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
सम्पूर्ण विवेचना कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक शंकर लाल ध्रुव सउनि, सुकेन्द्र कश्यप, अभिराम मेश्राम, प्र. आर. देवार्चन सिदार, आरक्षक महेश कुुंजाम, मानकू मरकाम, राम नाग म.आर. जया पाण्डे, बबीता शोरी का योगदान रहा।
Trending
- हरित क्रांति का नया गढ़ बना छत्तीसगढ़ का राजनांदगांव, सोलर ऊर्जा में हासिल किया देश में नंबर-1 का मुकाम
- मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी सहारा, नागेश्वरी को मिली प्रसूति सहायता
- प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक पुन्नूलाल मोहले ने की पूजा-अर्चना
- हाईमास्ट लाइट से शहीद पार्क चौक, एवं चौपाटी में रौनक बढ़ेंगी- किरण देव
- बेमेतरा में युवाओं के लिए बड़ा अवसर: 18 जून को मेगा रोजगार मेला, 1600 से अधिक पदों पर होगी सीधी भर्ती
- बस्तर पुलिस का ‘टेक बैक योर प्रॉपर्टी’ अभियान सफल: ₹16 लाख के 100 से अधिक गुम मोबाइल बरामद, चेहरों पर लौटी मुस्कान
- विवाह का झांसा देकर 12 वर्ष तक शारीरिक शोषण करने वाला आरोपित गिरफ्तार
- धान-मक्का खरीदार से मारपीट कर ₹2000 लूटने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल नेक्सन कार जब्त


