खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के अंतागढ़ ब्लॉक अंर्तगत ग्राम कलगांव में आज शुक्रवार सुबह मनरेगा में काम करने के दौरान हुई बारिश से बचने के लिए ग्रामीण पेड़ के नीचे आ गए, जहां आकाशीय बिजली गिरने से एक उप-सरपंच सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए है, जिसमें 1 महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में संतोष पटेल, प्रकाश पटेल, मनराज पटेल (उपसरपंच) सभी कलगांव निवासी है। सभी के शव को पोस्टमार्टम लिए भेज दिया गया है।
अंतागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसर घटना ग्राम कलगांव में मनरेगा के तहत तालाब गहरी करण का कार्य किया जा रहा था। सभी ग्रामीण काम में लगे हुए थे, करीब 70 ग्रामीण काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश हाेने लगी, बारिश से बचने के लिए सभी मजदूर पास के पेड़ के नीचे आ गये थे।तभी आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में 8 लोग आ गए। जिसमे 3 पुरुषों की मौत हो गई, वहीं 5 महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ में भर्ती कराया गया। एक महिला को जिसकी हालत गंभीर है, उसे इलाज के लिये कांकेर रेफर किया गया है।
Trending
- हरित क्रांति का नया गढ़ बना छत्तीसगढ़ का राजनांदगांव, सोलर ऊर्जा में हासिल किया देश में नंबर-1 का मुकाम
- मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी सहारा, नागेश्वरी को मिली प्रसूति सहायता
- प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक पुन्नूलाल मोहले ने की पूजा-अर्चना
- हाईमास्ट लाइट से शहीद पार्क चौक, एवं चौपाटी में रौनक बढ़ेंगी- किरण देव
- बेमेतरा में युवाओं के लिए बड़ा अवसर: 18 जून को मेगा रोजगार मेला, 1600 से अधिक पदों पर होगी सीधी भर्ती
- बस्तर पुलिस का ‘टेक बैक योर प्रॉपर्टी’ अभियान सफल: ₹16 लाख के 100 से अधिक गुम मोबाइल बरामद, चेहरों पर लौटी मुस्कान
- विवाह का झांसा देकर 12 वर्ष तक शारीरिक शोषण करने वाला आरोपित गिरफ्तार
- धान-मक्का खरीदार से मारपीट कर ₹2000 लूटने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल नेक्सन कार जब्त


