खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में दोषी एक आरोपी सोढ़ी मासा (45) निवासी कटेकल्याण के गाटम डोंगरीपारा को पुलिस ने 21 वर्ष बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी साल 2005 में पैरोल पर जेल से बाहर आया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद वह तेलंगाना में नाम बदलकर रह रहा था। पुलिस ने उसे तेलंगाना के कोत्तागुडेम क्षेत्र से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे आज गुरूवार काे फिर केंद्रीय जेल जगदलपुर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार हत्या का मामला वर्ष 2001 का है। उस समय आरोपी की उम्र करीब 20 से 24 वर्ष के बीच रही होगी। हत्या के मामले में गिरफ्तार होने के बाद वह केंद्रीय जेल जगदलपुर में बंद था।
कटेकल्याण पुलिस के अनुसार वर्ष 2005 में सोढ़ी मासा को 14 दिनों की पैरोल पर अपने गांव जाने की अनुमति मिली थी। पैरोल की अवधि खत्म होने के बाद उसे वापस जेल पहुंचना था, लेकिन वह नहीं लौटा। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। फरारी के दौरान आरोपी तेलंगाना राज्य के कोत्तागुडेम इलाके के कासनपल्ली गांव में रहने लगा। वहां उसने अपना नाम बदलकर लालाराम सोढ़ी रख लिया था, ताकि उसकी पहचान छिपी रहे और पुलिस तक उसकी जानकारी न पहुंच सके।
कटेकल्याण पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी का बेटा हड़मा उर्फ सुरेश सोढ़ी गांव आया हुआ है। पूछ-ताछ में पुलिस को पता चला कि उसका पिता तेलंगाना के कोत्तागुडेम क्षेत्र में रह रहा है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा और एसडीओपी कटेकल्याण के निर्देशन में विशेष टीम बनाई गई। टीम को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तेलंगाना भेजा गया। पुलिस टीम ने कोत्तागुडेम पहुंचकर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे जगदलपुर लाया गया और प्रथम अपर सत्र न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आज गुरूवार काे आरोपी सोढ़ी मासा को केंद्रीय जेल जगदलपुर भेज दिया गया है।
Trending
- लक्की महिला स्व सहायता समूह द्वारा आम पना वितरण कार्यक्रम आयोजित
- आबकारी उप निरीक्षक प्रभाकर सिरमौर निलंबित , गंडई शराब दुकान में ओवररेटिंग मामले में कार्रवाई
- रायपुर कमिश्नरेट की ऐतिहासिक कार्रवाई, महिला अपराधी पर चला जिलाबदर का शिकंजा
- जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला नि:शुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव के बस्तर प्रवास का असर, नल जल योजना से पानी नहीं मिलने की शिकायतों पर दो ईई से मांगा स्पष्टीकरण
- कोंडागांव में प्रशासन का बड़ा एक्शन: 100 एकड़ वनभूमि अवैध कब्जे से मुक्त
- 21 साल की फरारी का अंत: पैरोल से भागे हत्या के दोषी को दंतेवाड़ा पुलिस ने तेलंगाना से दबोचा
- “समस्या तुंहर, समाधान हमर”: अब एक कॉल पर मिलेगा समस्याओं का समाधान


