खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के भोपालपटनम क्षेत्र में इन दिनों पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत देखी जा रही है, जिसका सीधा असर आम लोगों की दिनचर्या पर पड़ रहा है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि मजबूरी में लोगों को खुलेआम ऊंचे दामों पर ईंधन खरीदना पड़ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार कुछ जगहों पर कथित तौर पर अवैध रूप से कालाबाजारियाें द्वारा पेट्रोल 200 रुपये प्रति लीटर तक बेचा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोल पंपों में नियमित आपूर्ति नहीं होने के कारण यह स्थिति बनी है। वहीं दूसरी ओर प्रशासन की ओर से अब तक इस पर कोई कार्रवाई या जांच नहीं की गई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। वाहन चालकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने, ईंधन की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और अवैध रूप से महंगे दामों पर पेट्रोल बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
Trending
- रायगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार -वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा
- मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा
- रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
- छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई
- उरला की 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा
- सफलता की कहानी- विकसित भारत जीरामजी मिशन से गांवों में आई नई उम्मीद


