खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मंगलवार को बेकाबू बस हादसे का शिकार हो गई है। सुरंगपानी से यात्रियों को लेकर निकली बस अचानक खाई में जा गिरी। घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों के चोटिल हुए हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना बागबहार थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह ओम ट्रैवल्स की बस सुरंगपानी से यात्रियों को लेकर पथलगांव जा रही थी। इसी दौरान खाडामाचा पहुंचने के दौरान बस अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद सीधे नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त बस में 15 यात्री सवार थे, जिनमें से 2 लोगों को गंभीर चोट आने की खबर है। राहत की बात है कि अबतक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
हादसे की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय लोग के साथ लोगों की बाहर निकलने में मदद कर रहे हैं। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया गया है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।
Trending
- लक्की महिला स्व सहायता समूह द्वारा आम पना वितरण कार्यक्रम आयोजित
- आबकारी उप निरीक्षक प्रभाकर सिरमौर निलंबित , गंडई शराब दुकान में ओवररेटिंग मामले में कार्रवाई
- रायपुर कमिश्नरेट की ऐतिहासिक कार्रवाई, महिला अपराधी पर चला जिलाबदर का शिकंजा
- जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला नि:शुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव के बस्तर प्रवास का असर, नल जल योजना से पानी नहीं मिलने की शिकायतों पर दो ईई से मांगा स्पष्टीकरण
- कोंडागांव में प्रशासन का बड़ा एक्शन: 100 एकड़ वनभूमि अवैध कब्जे से मुक्त
- 21 साल की फरारी का अंत: पैरोल से भागे हत्या के दोषी को दंतेवाड़ा पुलिस ने तेलंगाना से दबोचा
- “समस्या तुंहर, समाधान हमर”: अब एक कॉल पर मिलेगा समस्याओं का समाधान


