खबर वर्ल्ड न्यूज-आरंग। ग्राम पंचायत भानसोज के साप्ताहिक बाजार में पत्रकार तिलक देवांगन के साथ कथित दुर्व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, घटना के विरोध में सोमवार को आरंग विधानसभा क्षेत्र के पत्रकारों ने थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को लिखित ज्ञापन सौंपा और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 0287/2026 दर्ज किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 296, 351 एवं 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
Trending
- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
- नई सोच, नई तकनीक, नई उम्मीद : नैनो उर्वरकों से सशक्त हो रही खेती
- महाराणा वार्ड में पार्षद कुलदीप पाटले ने किया भूमिपूजन, 7.56 लाख रुपये की लागत से बनेगी पचरी
- नारायणपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: टेकला के जंगलों से हथियारों का जखीरा और तोयामेटा से ₹24 लाख की भारी नकदी बरामद
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में साकार हो रहा पक्के आवास का सपना
- रायपुर में मुहर्रम पर ताजिया जुलूस: दोपहर 2 से रात 10 बजे तक बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, घर से निकलने से पहले देखें पूरी गाइड
- शुक्रवार को क्यों पहनने चाहिए सफेद कपड़े? माता लक्ष्मी की कृपा के साथ चमकेगी सोई हुई किस्मत, धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी!
- वैभव सूर्यवंशी इन 3 खिलाड़ियों के लिए बन सकते हैं चुनौती, प्लेइंग-XI में मिल सकता है बड़ा मौका


