खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। करीब 480 किलो गांजा के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जप्त किए गए गांजे की कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। नशीले पदार्थ को रायपुर और उत्तर प्रदेश में खपाने की प्लानिंग थी। पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस्तर की तरफ से एक कार और पिकअप वाहन में भारी मात्रा में गांजा भरकर रायपुर की ओर ले जाया जा रहा है। जिसके बाद श्याम तराई नाकाबंदी की गई। इस दौरान संदिग्ध वाहनों को रोक कर तलाशी ली गई। गाड़ियों की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में सफेद बोरियों में भरकर गांजा मिला।
पुलिस जांच के दौरान 480 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 2 करोड़ 60 हजार रुपए आंकी गई है। गांजा तस्करी मामले में रायपुर के रहने वाले नौशाद खान, करण साहू, मोहम्मद सादिक और हिमांशु साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। सभी आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई खुलासे हुए हैं।
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने जगदलपुर में सब्जी खाली करने के बाद पिकअप में गांजा लोड किया। इनका प्लान इस गांजे को रायपुर और उत्तर प्रदेश खपाने का था। इस गिरोह के अन्य नेटवर्क की तलाश जारी है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। एक नाबालिग को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन
- आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये


