खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। कोरबा जिले में आज सुबह अवैध चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल मच गया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर न सिर्फ सभा को बंद कराया, बल्कि चंगाई सभा के आयोजक को पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल है और भारी संख्या में ग्रामीणों व संगठन के पदाधिकारियों का थाने में जमावड़ा लगा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, पाली थाना क्षेत्र के डूमरकछार गांव में आज सुबह करीब 8 बजे एक घर में बड़े पैमाने पर चंगाई सभा (प्रार्थना सभा) का आयोजन किया जा रहा था। इसकी भनक जैसे ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को लगी, वे भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने सभा स्थल पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और चल रही प्रार्थना को बीच में ही बंद करा दिया।
बताया जा रहा है कि यह अवैध चंगाई सभा बिजली विभाग के एक कंप्यूटर ऑपरेटर के घर पर आयोजित की जा रही थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस घर में पिछले काफी समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं और करीब 2 महीने पहले भी इसकी लिखित शिकायत की गई थी।
हंगामे की सूचना मिलते ही डायल 112 और पाली पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थिति को संभालते हुए पुलिस ने चंगाई सभा कराने वाले मुख्य आयोजक को हिरासत में ले लिया है और उसे पाली थाने लाया गया है।
इधर, घटना के विरोध में बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के पदाधिकारी और स्थानीय ग्रामीण भी पाली थाने पहुंच चुके हैं। संगठन द्वारा आयोजक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई जा रही है।
Trending
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन
- आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना


