खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र स्थित रेहटीखोल चेक पोस्ट पर पुलिस ने 125.700 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, तस्कर पिकअप वाहन में कटहल की आड़ में गांजा छिपाकर ओडिशा के बलांगीर से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जहां कटहल के नीचे छिपाई गई 4 बोरियों से गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजा की कीमत 62 लाख 85 हजार रुपये आंकी गई है। वहीं पिकअप वाहन और मोबाइल सहित कुल 70 लाख 93 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरेंद्र कुमार गौतम और लवकुश गौतम, निवासी प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Trending
- शिक्षा का मंदिर शर्मसार: कबीरधाम के सरकारी स्कूल में ‘गुरुजी’ ने गटका शराब, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
- ऐतिहासिक पुरानी कचहरी बनी शिक्षा और संस्कृति का नया केंद्र
- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
- नई सोच, नई तकनीक, नई उम्मीद : नैनो उर्वरकों से सशक्त हो रही खेती
- महाराणा वार्ड में पार्षद कुलदीप पाटले ने किया भूमिपूजन, 7.56 लाख रुपये की लागत से बनेगी पचरी
- नारायणपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: टेकला के जंगलों से हथियारों का जखीरा और तोयामेटा से ₹24 लाख की भारी नकदी बरामद
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में साकार हो रहा पक्के आवास का सपना
- रायपुर में मुहर्रम पर ताजिया जुलूस: दोपहर 2 से रात 10 बजे तक बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, घर से निकलने से पहले देखें पूरी गाइड


