खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र में खेत से पैदल घर लौट रही एक महिला से सोने की माला समझकर गले में पहनी चेन झपटमारी करने वाला एक आरोपी आशीष भट्टाचार्य को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली गई है।
दुर्गकोंदल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया श्रीमती कुमारीबाई, निवासी ग्राम घोटिया, विक्रमगंज स्थित अपने खेत से काम खत्म कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान भानुप्रतापपुर-दुर्गकोंदल मुख्य मार्ग पर विक्रमगंज के समीप एक सफेद रंग की कार आकर रुकी। कार में तीन युवक और एक युवती सवार थे। कार से उतरे एक युवक ने बातचीत के बहाने महिला को रोक लिया और उसके गले में पहनी माला को सोने की माला समझकर झपट लिया। इसके बाद आरोपी अपने साथियों के साथ कार में बैठकर मौके से फरार हो गया।
महिला की शिकायत पर दुर्गकोंदल थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान संदिग्धों की पहचान कर आरोपी आशीष भट्टाचार्य को रायपुर स्थित उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से महिला के आभूषण एवं घटना में प्रयुक्त मारुति डिजायर कार भी बरामद कर ली है।
Trending
- रायगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार -वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा
- मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा
- रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
- छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई
- उरला की 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा
- सफलता की कहानी- विकसित भारत जीरामजी मिशन से गांवों में आई नई उम्मीद


