नई दिल्ली। विराट कोहली के फैन्स के लिए बुरी खबर सामने आई है। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले ही टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं दिख पाएंगे। जी हां, रन मशीन के नाम से मशहूर किंग कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसका मतलब है कि अब वह अफगानिस्तान के खिलाफ एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली अब आईपीएल 2026 के फाइनल में लगी चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। , विराट ने आईपीएल 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 42 गेंदों में 75 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था।
बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘वह हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हैं।’ हालांकि, बीसीसीआई ने अभी तक कोहली की चोट और वनडे सीरीज से बाहर होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में यशस्वी जायसवाल या ऋतुराज गायकवाड़ को भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है।
यशस्वी जायसवाल पिछली वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें तीनों मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला था। वहीं, गायकवाड़ ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में मिडिल ऑर्डर में शानदार बल्लेबाजी की थी। हालांकि, वह आगामी श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का हिस्सा हैं।
3 मैचों की सीरीज
भारत और अफगानिस्तान के बीच क्रिकेट मैच की शुरुआत 6 जून से हो रही है। भारत-अफगान के बीच एकमात्र टेस्ट 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी। पहला वनडे धर्मशाला में 13 जून को, दूसरा वनडे लखनऊ में 17 जून को और तीसरा वनडे चेन्नई में 20 जून को खेला जाएगा। विराट कोहली अब केवल वनडे खेलते हैं। उन्होंने टी-20 और टेस्ट से संन्यास ले रखा है।
रोहित पर सस्पेंस?
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को 19 मई को ऐतिहासिक घरेलू सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन यह देखना बाकी है कि वह पूरी सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं। उन्हें फिटनेस के आधार पर टीम में चुना गया था, क्योंकि आईपीएल 2026 के दौरान उन्हें भी हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई थी।
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे
भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज का कार्यक्रम
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में शनिवार (13 जून) को खेला जाएगा। दूसरा वनडे बुधवार (17 जून) को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
Trending
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
- सीएमएचओ के औचक निरीक्षण में मिली अनियमितताएं, लाइफ लाइन अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी
- समाज गौरव सम्मान 2026: रायपुर में प्रतिभाओं, संस्कृति और सेवा का भव्य संगम
- मुख्य सचिव कांफ्रेंस में छत्तीसगढ़ की योजनाओं की गूंज; रि-नीट परीक्षा और राष्ट्रीय एक्शन प्लान पर कैबिनेट सचिव ने की समीक्षा
- सुनील साहू बने कोषाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित
- रायपुर में होगा देशभर के सीए विद्यार्थियों का राष्ट्रीय सम्मेलन “कर्तव्य 2026”
- पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव की ऐतिहासिक सफलता पर रायपुर प्रेस क्लब ने सभी सहयोगियों और समितियों का जताया आभार
- सुशासन तिहार- पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन


