खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मोबाइल की बैटरी फटने से 1 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के दौरान मासूम अपने भाई-बहन के साथ खेल रहा था। इसी दौरान ये हादसा हो गया। घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, प्रेमनगर क्षेत्र के ग्राम ब्रम्हापुर निवासी महेंद्र सिंह नेताम अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता है। 31 मई की सुबह ट्रैक्टर लेकर काम पर चला गया था। इस दौरान उसके तीनों बच्चे आपस में मिलकर खेल रहे थे। पत्नी घरेलू काम में व्यस्त थी।
1 वर्षीय बालक आदित्य सिंह अपने बड़े भाई और बहन के साथ खेलते खेलते घर के बाहर बाड़ी की ओर कूडे़ कचरे के पास पहुंचा। वहां, से एक खराब बैठरी उठाकर घर ले आया।
घटना वाली शाम 5 बजे बच्चों की मां नल पर पानी भरने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान बच्चे खेल रहे थे। घर में आग जल रही थी। बच्चों ने खराब बैटरी को खेलते खेलते जलती आग में डाल दिया, जिसके बाद जोरदार धमका हुआ। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि वहां खेल रहे 1 वर्षीय बालक आदित्य नेताम चपेट में आ गया।
ब्लास्ट की घटना में बालक के चेहरे, सीने, पेट व हाथों में गंभीर चोट लगी। परिजनों ने तत्काल बालक को उपचार के लिए प्रेमनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए बालक को अंबिकापुर मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया था। जहाँ उपचार के दौरान मासूम की आज सुबह मौत हो गई।
फिलहाल, इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीण घटना को लेकर कई तरह की चर्चा कर रहे हैं। पुलिस घटना को लेकर आगे की जांच कार्रवाई कर रही है।
Trending
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन
- केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट
- सुरक्षा मिले तो महादेव नेटवर्क के बड़े राज खोलने का दावा, सौरभ चंद्राकर के बयान से जांच में नया मोड़
- विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
- श्रवण यंत्र ने कांति के जीवन में जगाई नई उम्मीद, शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम


