नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म रिलीज होने के बाद से ही अभिनेता सुर्खियों में हैं। ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की पिछली दोनों फिल्मों को खूब सराहा गया था और तीसरी फिल्म को भी दर्शकों और क्रिटिक्स से वैसा ही पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। जॉर्जकुट्टी के रूप में मोहनलाल के अभिनय की एक बार फिर खूब तारीफ हो रही है, कई लोग इसे फिल्म का मेन अट्रैक्शन बता रहे हैं। अब ये रिलीज के दूसरे हफ्ते में है चलिए यहां जानते हैं दूसरे मंडे को यानी 12वें दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई की है?
‘दृश्यम 3’ ने 12वें दिन कितनी की कमाई?
‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में 21 मई को रिलीज हुई थी और ये पहले दिन से ही शानदार परफॉर्म कर रही है और दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है। इस फिल्म ने पहले हफ्ते में अच्छी कमाई की थी। वहीं फिल्म के कलेक्शन का ग्राफ, खासकर वीकेंड पर, मजबूत बना हुआ है और रिलीज के बाद से ये दमदार कमाई कर रही है।
इसी के साथ फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन 15.85 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी इसके बाद इसने पहले हफ्ते में 81.95 करोड़ की कमाई की।
वहीं रिलीज के 9वें दिन इसने 4.30 करोड़, 10वें दिन 5.10 करोड़ और 11वें दिन 5.35 करोड़ का कलेक्शन किया।
वहीं ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंडे को 2.20 करोड़ कमाए हैं।
इसी के साथ ‘दृश्यम 3’ की 12 दिनों की कुल कमाई अब 98.90 करोड़ रुपये हो गई है।
‘दृश्यम 3’ 100 करोड़ से बस इंचभर दूर
‘दृश्यम 3’ की कमाई में दूसरे मंडे यानी रिलीज के 12लें दिन काफी मंदी देखी जा रही है। हालांकि इसने 12 दिनों में भारत में 98.90 करोड़ का कारोबार कर लिया है। ये अब शतक लगाने से बस इंचभरदूर है। 2 करोड़ और कमाते ही मोहनलाल की ये फिल्म 100 करोडॉ के क्लब में शामिल हो जाएगी। उम्मीद है कि दूसरे मंगलवार को फिल्म ये मील का पत्थर पार कर लेगी।
Trending
- नगर पंचायत मारो में समाधान और संवाद का संगम: जन समस्या निवारण शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़की भीड़
- 01 जुलाई से लागू होगी “वीबी-जी-रामजी योजना”, ग्रामीण श्रमिकों को मिलेगी 125 दिनों के रोजगार की गारंटी
- बंदूक छोड़ थामा वॉलीबॉल: सुकमा के पुनर्वास केंद्र में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 113 युवाओं के जीवन में आया नया सवेरा
- छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल: सीएम हेल्पलाइन (1076) के लिए नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न, जल्द शुरू होगी सेवा
- रायपुर में जेम्स एवं ज्वेलरी पार्क और बिलासपुर में बनेगा आधुनिक ट्रांसपोर्ट नगर
- रासायनिक खादों के भारी-भरकम बोझ से मिली मुक्ति, कम लागत और अधिक मुनाफे से चमक रही किस्मत
- सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे बीजापुर के सुदूर गांव कोण्डापल्ली : चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
- रोशनी लौटाने की मुहिम में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग: 1.63 लाख से अधिक मोतियाबिंद ऑपरेशनों से हजारों चेहरों पर लौटी मुस्कान


