खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। धनगांव स्थित कृष्ण गौशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चतुर्थ दिवस पर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। जैसे ही कथाव्यास ने कृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाया, पूरा पंडाल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठा। इस आध्यात्मिक और भव्य आयोजन में क्षेत्र के राजनैतिक और सामाजिक दिग्गजों का एक बड़ा समागम देखने को मिला, जहाँ दलगत राजनीति से ऊपर उठकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पक्षों के वरिष्ठ नेता कान्हा के जन्मोत्सव में शामिल होने पहुंचे।
धार्मिक आयोजन में क्षेत्र की जनता के साथ-साथ शासन-प्रशासन और प्रमुख राजनैतिक दलों के क्षेत्री विधायक पुन्नू लाल मोहले जी जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे जी भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरीश शुक्ला जी शैलेश पाठक जी भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ जी , जनपद से पवन पांडे जी लाल साहू जी राजा घृतलहरे लल्लू सिंह तरुण पाटले, मानस प्रताप सिंह श्री हरि सिंह परिहार जी नंद कुमार सिंह जी कांग्रेस से अनिल सोनी की संजीत बनर्जी लोक राम साहू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रघुराज सिंह आत्मा सिंह छतरी जी दिलीप बंजारा जी दीपक गुप्ता जी आदित्य श्रीवास इंद्रजीत गणेश यादव विष्णु पांडे, सुनील पाठक, लोकनाथ सिंह ठाकुर उपस्थित थे।
Trending
- कांकेर में सनसनी: सुबह की सैर पर निकले शिक्षक 24 घंटे से लापता, भूरभूसी स्कूल में हैं पदस्थ
- खेल-खेल में मासूम ने आग में फेंकी मोबाइल बैटरी, जोरदार धमाके में 1 वर्षीय बालक की मौत
- सुकमा में स्वास्थ्य क्रांति: नक्सलवाद के अंधेरे को चीरकर गोगुण्डा के 10 ग्रामीणों के जीवन में लौटी नई रोशनी
- बढ़ते दामों का असर! जगदलपुर में चोरों के निशाने पर कीमती सामान नहीं, बल्कि 25 लीटर पेट्रोल; थाने से 50 मीटर दूरी पर वारदात
- जब सपनों को मिला अपना पता: प्रधानमंत्री आवास योजना ने चन्द्रदेव के जीवन में भरी खुशियों की नई रोशनी’
- ’मां की मुस्कान, बच्चे का उज्ज्वल भविष्य: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बनी भरोसे की साथी’
- “अभियान संवेदना” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- सुकमा में कृषि क्रांति: रामाराम जलाशय योजना के जीर्णोद्धार के लिए ₹1.16 करोड़ स्वीकृत, 69 हेक्टेयर में लहलहाएगी फसल


