नई दिल्ली। मोहनलाल स्टारर ‘दृश्यम 3’ ने बड़े पर्दे पर धूम मचा दी है और ये सस्पेंस थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बना रही है। इस फिल्म से एक बार फिर मोहनलाल ने अपने जॉर्जकुट्टी के किरदार में वापसी कर दर्शको का दिल जीत लिया है। इस फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में धुआंधार परफॉर्म किया था।चलिए यहां जानते हैं ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे संडे को कितनी कमाई की है?
‘दृश्यम 3’ ने 11वें दिन कितना किया कलेक्शन?
मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बरकरार रखे हुए है। इस क्राइम थ्रिलर को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये फिल्म घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दर्शकों को आकर्षित कर रही है, जिससे यह साल की सबसे बड़ी मलयालम ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक के तौर पर अपनी जगह बनाती दिख रही है। इसी के साथ फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 81.95 करोड़ की कमाई की थी।
इसके बाद 9वें दिन ‘दृश्यम 3’ ने 4.30 करोड़ की कामाई की थी। वहीं 10वें दिन फिल्म ने 5.10 करोड़ कमाए थे।
बता दें कि सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे संडे को 5.35 करोड़ कमाए हैं।
इसी के साथ इस फिल्म की 11 दिनों की कुल कमाई अब 96.70 करोड़ रुपये हो गई है।
‘दृश्यम 3’ 100 करोड़ से कितनी दूर?
‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 11 दिनों में घरेलू बाजार में 96.70 करोड़ की कमाई कर ली है। अब ये भारत में शतक लाने से बस 3.20 करोड़ रुपये और दूर है। उम्मीद है कि दूसरे मंडे को ‘दृश्यम 3’ 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।
‘दृश्यम 3’ ने 11वें दिन वर्ल्डवाइड किती की कमाई?
‘दृश्यम 3’ को दुनियाभर में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रह है। इस फिल्म ने विदेशों में कुल 113.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 225.95 करोड़ रुपये हो गया है।
दृश्यम के बारे में
जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित, दृश्यम 3 में मोहनलाल ने जॉर्जकुट्टी के रूप में अपनी आइकॉनिक भूमिका को दोहराया है। फिल्म में सिद्दीकी, आशा शरथ, मीना, अंसिबा हसन और एस्तेर अनिल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Trending
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात


