खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ में बीती रात करीब 1:30 बजे बदले माैसम से भैरमगढ़ क्षेत्र में तेज हवाओं के कारण कई मकानों की छप्पर क्षतिग्रस्त हो गईं तथा बिजली के खंभे टूटकर गिर गए, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार भैरमगढ़ के पुसनार में स्थित अमचो ढाबा की छत तेज हवा के कारण पूरी तरह उड़ गई। वहीं पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के बंगले के सामने बिजली का खंभा टूटकर गिर गया। अचानक आए इस आंधी-तूफान से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई परिवारों को आर्थिक नुकसान हुआ है तथा जनजीवन प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था बहाल करने तथा प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किए जाने की संभावना है।
Trending
- रायगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार -वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा
- मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा
- रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
- छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई
- उरला की 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा
- सफलता की कहानी- विकसित भारत जीरामजी मिशन से गांवों में आई नई उम्मीद


