खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर अंचल के युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के लिए बस्तर संभाग के सभी 41 शासकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र के लिए विभिन्न रोजगारोन्मुखी व्यवसायों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से छात्र कोपा, मैकेनिक डीजल, इलेक्ट्रिशियन, फिटर और प्लंबर जैसे महत्वपूर्ण तकनीकी ट्रेडों में प्रवेश पा सकते हैं, जो आधुनिक औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप युवाओं को सीधे रोजगार अथवा स्व-रोजगार से जोड़ने में बेहद मददगार साबित होते हैं।
संयुक्त संचालक तकनीकी शिक्षा (प्रशिक्षण) बस्तर संभाग से मिली जानकारी के अनुसार इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक विभागीय वेबसाइट cgiti.addmissions.nic.in के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित कर सकते हैं। आवेदन की यह प्रक्रिया 29 मई से प्रारंभ हो चुकी है और आगामी 15 जून को रात्रि 11.59 बजे तक खुली रहेगी। संस्थान में उपलब्ध सीटों की विस्तृत और श्रेणीवार जानकारी विभागीय वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी गई है। इसके अतिरिक्त यदि किसी अभ्यर्थी को आवेदन करने में कोई कठिनाई आती है या वे पाठ्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो वे सीधे संबंधित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही पोर्टल में प्रदर्शित हेल्प लाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


