खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में पुलिस की ओर से सघन जांच अभियान के तहत असामाजिक तत्वों, अवैध महुआ शराब बनाने वाले, जुआ-सट्टा और गांजा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो तस्करों लखन वर्मा और मुकेश कुमार को पकड़ा है, जो बाइक से गांजा तस्करी कर रहे थे। तस्करों के पास से एक लाख रुपए का गांजा, दो मोबाइल और बाइक जब्त किया गया है। यह मामला लवन थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, जांच में जुटी पुलिस की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दो बाइक सवार गांजा रखकर जा रहे हैं। सूचना पर एक्शन लेते हुए घेराबंदी की गई और पल्सर बाइक पर सवार दो आरोपियों को रोका गया। वहीं जब टीम ने उनके पास मौजूद पिट्ठू बैग की तलाशी ली, तो उसके अंदर से 10.204 किलो गांजा बरामद किया गया।
जब्त गांजा की कीमत एक लाख रुपए आंकी गई है। साथ ही पुलिस की टीम ने घटना में इस्तेमाल होने वाली बाइक और दो मोबाइल भी जब्त किया। दोनों आरोपियों ने अपना नाम लखन वर्मा और मुकेश कुमार बताया, जिनके खिलाफ अपराध क्रमांक 174/2026 धारा 20(बी) NDPS एक्ट दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
Trending
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़
- सर्दियों में रोजाना एक आंवला: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक, जानें सेहत के 5 बड़े फायदे
- चक्रवात ‘अकवान’ कमजोर होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में बारिश का खतरा बरकरार, 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
- एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे से लौटेंगे


