नई दिल्ली। सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ इन दिनों खबरों में हैं। फिल्म का पहले नाम ‘लाहौर 1947’ था, लेकिन फिर ‘बंटवारा 1947’ नाम रखा गया। हालांकि, फिल्म के ऑफिशियल नेम को लेकर अभी तक कोई कंफर्मेशन नहीं आई है। इसी बीच अब खबरें हैं कि इस पीरियड ड्रामा का टीजर इसी महीने रिलीज होने वाला है।
कब रिलीज होगा टीजर?
पिंकविला ने सोर्स के हवाले से लिखा, ‘टीजर में जबरदस्त ड्रामा, इमोशन्स है। आमिर खान ने नरेशन के लिए वॉइस ओवर किया है और उनकी आवाज को बहुत इम्पैक्ट होगा।’ फिल्म के टीजर के 15 जून को रिलीज होने की खबरें हैं।
बता दें कि फिल्म के टीजर की रिलीज को लेकर ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं हुई है। फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं। आमिर खान फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में प्रीति जिंटा सनी देओल के अपोजिट रोल में हैं। वहीं राजकुमार संतोषी फिल्म को बना रहे हैं। राजकुमार संतोषी इससे पहले घायल, दामिनी और घातक जैसी फिल्में बना चुके हैं।
अब ‘बंटवारा 1947’ को लेकर काफी चर्चा है। पिंकविला ने लिखा- फिल्म का टीजर कट हो गया है। टीजर में इमोशन और देशभक्ति देखने को मिलेगी। फिल्म को इंडिपेंडेंस डे पर रिलीज करने की खबरें हैं। बता दें कि मेकर्स ने कहानी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया है। लेकिन कहा जा रहा है कि ‘बंटवारा 1947’ में भारत के बंटवारे के बैकड्रॉप पर कहानी दिखाई जाएगी।
फिल्म में अली फजल और शबाना आजमी जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे। राजकुमार संतोषी ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा था, ‘सनी और मैं लंबे समय से फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन कुछ भी काम नहीं कर रहा है। लेकिन अब मैं कह सकता हूं कि ये फिल्म घायल, दामिनी और घातक से भी बड़ी होगी। हम स्टूडियो में लाहौर सिटी का सेट क्रिएट कर रहे हैं। ये सेट स्टोरी का पार्ट है और फिल्म का बड़ा हिस्सा वहां शूट होगा।’
Trending
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात


