खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र के कापसी इलाके के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम बच्ची की मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ कर दी और अस्पताल का सामान सड़क पर फेंक दिया। मौके पर भारी तनाव को देखते हुए तत्काल पुलिस के आला अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालते हुए स्थिति काे अपने नियंत्रण में लिया।
मिली जानकारी के अनुसार कापसी में संचालित एक निजी अस्पताल में एक माह की मासूम बच्ची की तबियत बिगड़ने के बाद भर्ती करवाया गया था। बीती रात बच्ची की तबियत बिगड़ने के बाद परिजनों ने उसे रेफर करने की बात डॉक्टर से की थी, लेकिन डॉक्टर ने बच्चे की स्थिति सामान्य बताते हुए रेफर करने की आवश्यकता नहीं होने का आश्वासन दिया था। आज आज बुधवार सुबह बच्ची की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते अस्पताल में ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और अस्पताल में तोड़-फोड़ शुरू कर दिया। अस्पताल के सामान को सड़क पर फेंक दिया गया और ग्रामीण सड़क पर उतर आए। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर भेजा गया। पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला है।
कांकेर एसडीएम मनीष देव साहू ने बताया कि अस्पताल काे अभी बंद किया जा रहा है। सीएमएचओ को तत्काल टीम बनाकर मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- रायगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार -वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा
- मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा
- रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
- छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई
- उरला की 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा
- सफलता की कहानी- विकसित भारत जीरामजी मिशन से गांवों में आई नई उम्मीद


