खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के नरहरपुर विकासखंड के थाना हल्बा पुलिस ने आठ माह पुराने हत्या के मामले को सुलझाते हुए चार आरोपियों वतन पटेल ने सोनाराम सिन्हा, बिहारी लाल शोरी और सरपंच कंशराम नेताम को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि जमीन बिक्री के पैसों के गबन का राज खुलने के डर से मृतक मिलन पटेल को शराब में जहर हत्या कर दी गई थी।
थाना हल्बा पुलिस से मिली जानकार के अनुसार 28 जुलाई 2025 को ग्राम डुमरपानी के मिलन पटेल ने जहर का सेवन किया था। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 30 जुलाई 2025 को उनकी मृत्यु हो गई । पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मृतक मिलन पटेल की पुत्री जागेश्वरी पटेल ने गांव के वतन पटेल पर संदेह व्यक्त किया था। पूछताछ में वतन पटेल ने बताया कि मिलन पटेल को मारने के लिए उसे 10 हजार रुपये दिए गए थे। कड़ी पूछताछ पर वतन पटेल ने सोनाराम सिन्हा, बिहारी लाल शोरी और सरपंच कंशराम नेताम का नाम लिया। इन सभी ने मिलकर मिलन पटेल को जहर देने की साजिश रची थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
अप्रैल माह में मिलन पटेल ने अपनी जमीन 16 लाख 50 हजार रुपये में बेची थी। सरपंच कंशराम नेताम, सोनाराम सिन्हा और बिहारी लाल शोरी इस बिक्री में साक्षी और सहयोगी थे। इन आरोपियों ने जमीन बिक्री से मिली रकम में हेरफेर किया था। खरीदी बिक्री की वास्तविक राशि मिलन पटेल और उनके परिजनों से छुपाई गई थी। क्रेता द्वारा मिले चेक भी सरपंच कंशराम नेताम ने अपने कब्जे में रखे थे। शिकायत के बाद यह चेक मृतक की पुत्री को दिए गए। मृतक की बेटी को जमीन बिक्री की जानकारी मिली तो उसने मामले की शिकायत की।
सरपंच को हेरफेर उजागर होने का डर था। इसलिए सरपंच कंशराम नेताम ने 27 जुलाई 2025 को बिहारी लाल और सोनाराम को अपने घर बुलाया। उन्हें 10 हजार रुपये, दो पौवा शराब और जहर की डिब्बी दी गई। यह सब वतन पटेल को देकर मिलन पटेल को पिलाकर हत्या करने की साजिश रची गई। वतन पटेल ने पहले मना किया, लेकिन बड़े लालच के बाद वह मान गया।
आरोपियों ने वतन पटेल को 10 हजार रुपये और जमीन बिक्री से मिलने वाले अतिरिक्त पैसों का लालच दिया। वतन पटेल 10 हजार रुपये, शराब और जहर की डिब्बी लेकर मिलन पटेल के घर गया। उसने मिलन पटेल को एक स्टील के गिलास में शराब के साथ जहर घोलकर पिला दिया। जहर पीने से मिलन पटेल का स्वास्थ्य खराब हो गया। 29 जुलाई 2025 को मिलन पटेल की मृत्यु हो गई। पुलिस ने सरपंच कंशराम नेताम, सोनाराम सिन्हा, बिहारी लाल शोरी और वतन पटेल को गिरफ्तार किया है।
Trending
- रायगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार -वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा
- मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा
- रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
- छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई
- उरला की 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा
- सफलता की कहानी- विकसित भारत जीरामजी मिशन से गांवों में आई नई उम्मीद


