नई दिल्ली। क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL 2026 की पहली फाइनलिस्ट बन गई है। इस जीत के हीरो कप्तान रजत पाटीदार रहे, जिन्होंने तूफानी पारी खेलकर RCB का स्कोर 254 पहुंचाया था। इससे पहले विराट कोहली ने 43 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, क्रुणाल पांड्या ने भी 43 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए GT 162 रनों पर सिमट गई और बेंगलुरु ने इस मुकाबले को 92 रनों से जीत लिया।
धर्मशाला में खेले गए क्वालीफायर-1 में टॉस शुभमन गिल ने जीता था, उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने पारी की शुरुआत की, अय्यर ने 7 गेंदों में 19 और कोहली ने 25 गेंदों में 43 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने 30 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार ने 33 गेंदों में 281.82 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 93 रन बनाए, उन्होंने क्रुणाल पांड्या के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की।
अंतिम 6 ओवरों में बनाए 114 रन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 14 ओवरों में 140 रन था, यहां से लग रहा था कि टीम 210 तक पहुंच जाएगी लेकिन रजत पाटीदार की तूफानी पारी ने स्कोर 254 तक पहुंचा दिया। 33 गेंदों में 93 रनों की नाबाद पारी में रजत ने 9 छक्के और 5 चौके लगाए। RCB ने आखिरी 6 ओवरों में 114 रन बनाए।
IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा टोटल
कप्तान की पारी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 254 पहुंचाया, जो अब IPL इतिहास में प्लेऑफ का सबसे बड़ा टोटल बन गया है। इसी स्कोर ने RCB को आईपीएल में प्लेऑफ की सबसे बड़ी जीत (रनों के आधार पर) भी दिलाई।
लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस के टॉप आर्डर बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। साईं सुदर्शन अच्छा खेल रहे थे, लेकिन एक गेंद पर उनके हाथ से बल्ला छूट गया और विकेट पर जा लगा। इसके बाद शुभमन गिल (2) को भुवनेश्वर कुमार ने बोल्ड किया। जोस बटलर ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की, लेकिन जोश हेजलवुड ने उन्हें बोल्ड कर उनकी पारी को समाप्त किया। बटलर ने 11 गेंदों में 2 छक्के और 4 चौकों की मदद से 29 रन बनाए।
निशांत सिंधु (5), वाशिंगटन सुंदर (8), जेसन होल्डर (0) सस्ते में आउट हुए। इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए राहुल तेवतिया ने 43 गेंदों में 4 छक्के और 8 चौकों की मदद से 68 रन बनाए, हालांकि ये जीत के लिए काफी नहीं था। गुजरात टाइटंस 19.3 ओवरों में 162 रनों पर सिमट गई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 92 रनों से इस मैच को जीत लिया, जो रनों के आधार पर प्लेऑफ की सबसे बड़ी जीत है।
Trending
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार


