खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के नगर पंचायत भोपालपटनम में गंभीर वित्तीय अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी विकास पाटले और लेखापाल सूर्यकिरण चिडेम को प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने के बाद राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार जांच में सामने आया कि दोनों अधिकारियों ने पदस्थापना के दौरान पार्षदों से संदेहास्पद तरीके से मांग पत्र तैयार कर सामग्री क्रय की और भंडार क्रय नियमों की निर्धारित प्रक्रिया का उल्लंघन किया। इसके अलावा अटल चौक निर्माण कार्य में मद परिवर्तन कर 15वें वित्त आयोग की राशि सक्षम अधिकारी के अनुमति के बिना भुगतान किया गया। इतना ही नहीं, बिना अवकाश स्वीकृति के अग्रिम वेतन आहरण भी किया गया। इन सभी मामलों में कुल 62 लाख रुपये की गंभीर वित्तीय अनियमितता पाई गई है। राज्य शासन ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 का उल्लंघन मानते हुए गंभीर कदाचार करार दिया है। इसके चलते विकास पाटले को छत्तीसगढ़ राज्य नगर पालिका सेवा नियम 2017 के नियम 33 तथा सूर्यकिरण चिडेम को नगर पालिक कर्मचारी सेवा नियम 1968 के नियम 53 के तहत निलंबित किया गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


