खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने आज मंगलवार काे एक महिला को अवैध गांजा बिक्री करते रंगे हाथ गिरफ्तार कर किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से करीब 617 ग्राम गांजा और बिक्री से मिले 1250 रुपये नकद राशि जब्त कर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(ii)(B) के तहत अपराध दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर विशेष न्यायालय एनडीपीएस, जगदलपुर रवाना कर दिया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डोंगाघाट बीजाभाटा पारा क्षेत्र में एक महिला अपने घर के समीप झाड़ियों में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री कर रही है। सूचना पर महिला पुलिस बल सहित टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सोनी नाग (40 वर्ष), पति सुनील नाग, निवासी डोंगाघाट बीजाभाटा पारा, जगदलपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। इस कार्यवाही में निरिक्षक लीलाधर राठौर, अरुण मरकाम, प्रमोद ठाकुर, प्रमोद सिन्हा, दिलीप मंडल, मीना यादव, विनोद चांदने, रीना अनंत, पुनीता ठाकुर, रंगलाल खरे, वरुण बघेल, सोमालु और तोमन बघेल का येगदान रहा।
Trending
- सुशासन तिहार: कोरबा में शांति गवेल का सपना हुआ सच, पीएम आवास योजना से मिला नया आशियाना
- बलौदाबाजार: शून्य प्रतिशत ब्याज ऋण योजना से चमकेगी खरीफ की फसल, अब तक 49 हजार से अधिक किसानों को 262 करोड़ से ज्यादा का फंड जारी
- सुशासन तिहार: आख़िरी छोर तक पहुँची संवेदनशील सरकार, 76 वर्षीय कीर्तन भंडारी को मिला वॉकर और ‘आयुष्मान वय वंदन’ कवच
- जगदलपुर में अवैध गांजा बेचती महिला रंगे हाथों गिरफ्तार, 617 ग्राम मादक पदार्थ जब्त
- बस्तर जिले में पहली से दसवीं तक 1 लाख 49 हजार 635 पाठ्य पुस्तकों का हाेगा वितरण
- अवैध खनिज परिवहन करते 36 वाहन जब्त, 4 भंडारणकर्ताओं पर हुई कार्यवाही
- कांग्रेस एक बार फिर शहीद नेताओं की संवेदनाओं का राजनीतिक दोहन कर रही- केदार कश्यप
- कांकेर के सरोना गांव में 500 से अधिक चमगादड़ों की हुई मौत


