खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में आगामी शैक्षणिक सत्र 16 जून से शुरू होने जा रहा है, जिसे लेकर शिक्षा विभाग ने व्यापक तैयारियां तेज कर दी हैं। कक्षा पहली से लेकर दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए पाठ्य पुस्तकें और यूनिफॉर्म वितरण की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिला मुख्यालय से सभी पाठ्य पुस्तकों को पहले ही ब्लॉक और संकुल स्तर तक भेज दिया गया है, ताकि समय पर विद्यार्थियों तक सामग्री पहुंचाई जा सके। लेकिन बिना क्यूआर कोड स्कैन के पुस्तकों का वितरण नहीं किया जाएगा।
इस वर्ष भी शिक्षा विभाग ने पुस्तक वितरण प्रक्रिया में तकनीक का उपयोग बढ़ाते हुए क्यूआर कोड स्कैनिंग को अनिवार्य किया है। इसके तहत विद्यार्थियों को पुस्तकें तभी दी जाएंगी, जब संबंधित पुस्तकों का क्यूआर कोड स्कैन कर उनकी एंट्री सिस्टम में दर्ज कर दी जाएगी। विभाग का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना है। जिले में इस बार लगभग 1 लाख 49 हजार 635 पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया जाना है। इतनी पुस्तकों की क्यूआर कोड स्कैनिंग और रिकॉर्डिंग करना शिक्षकों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के लिए बड़ी चुनौती है। कई विद्यालयों में शिक्षकों के द्वारा इंटरनेट कनेक्टिविटी और तकनीकी संसाधनों की कमी से कार्य प्रभावित होने की आशंका है। अफसरों का कहना है कि नई व्यवस्था से पुस्तक वितरण की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


