खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत की अवैध तस्करी और चूना पत्थर का परिवहन करते हुए 36 वाहनों को जब्त किया है। साथ ही 4 भंडारणकर्ताओं के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जब्त वाहनों को पुलिस को सौंप दिया गया है। बस्तर कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई।
खनि अधिकारी शिखर चेरपा ने आज मंगलवार काे बताया कि जिला खनिज जांच उड़नदस्ता दल ने अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार औचक निरीक्षण कर जांच दल ने उपनपाल, देवड़ा, कोडेनार, बड़ेआमाबाल, कोरपाल, बस्तर, खोरखोसा, बेलगांव, धरमपुरा, जगदलपुर, कुम्हरावंड, पिपलावंड, बजावंड, बडांजी, छापरमानपुरी, तारापुर और बनियागांव क्षेत्रों में निरीक्षण किया । इस दौरान अवैध रूप से गौण खनिज चुना पत्थर, रेत का उत्खनन, परिवहन और भंडारण करते पाए जाने पर संबंधित परिवहनकर्ताओं, उत्खननकर्ताओं और भंडारणकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किए गए । कुल 36 वाहनाें को जब्त किया गया है। खनिज विभाग के अनुसार सभी मामलों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 और खान-खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1967 की धारा 21 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की गई है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


