खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के सरोना गांव में हीट स्ट्रोक के कारण 500 से अधिक चमगादड़ों की मौत हो गई है। आसमान से बरस रही आग से वन्यजीवों एवं परिदाें का जीवन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। अब नौतपा में कांकेर में हीटवेव के अलर्ट ने चिंता बढ़ा दी है। मिली जानकारी के अनुसार सरोना गांव में बड़ी संख्या में चमगादड़ों के मरने की घटना सामने आई है। ग्रामीणों के मुताबिक कई चमगादड़ पेड़ों से अचानक नीचे गिरने लगे और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।
कांकेर के राजमन ने बतया कि रोजाना सैकड़ों चमगादड़ों की मौत हो रही है, विगत 4 दिनों के भीतर करीब 500 से अधिक चमगादड़ों की मौत हो गई है। वही विशेषज्ञ इसे भीषण गर्मी और हीट स्ट्रोक का असर मान रहे हैं। लगातार बढ़ती गर्मी का असर सिर्फ वन्यजीवों एवं परिदाें पर ही नहीं बल्कि इंसानों की सेहत पर भी पड़ रहा है। जिला अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में डिहाइड्रेशन, उल्टी, चक्कर और लू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
Trending
- सुशासन तिहार: कोरबा में शांति गवेल का सपना हुआ सच, पीएम आवास योजना से मिला नया आशियाना
- बलौदाबाजार: शून्य प्रतिशत ब्याज ऋण योजना से चमकेगी खरीफ की फसल, अब तक 49 हजार से अधिक किसानों को 262 करोड़ से ज्यादा का फंड जारी
- सुशासन तिहार: आख़िरी छोर तक पहुँची संवेदनशील सरकार, 76 वर्षीय कीर्तन भंडारी को मिला वॉकर और ‘आयुष्मान वय वंदन’ कवच
- जगदलपुर में अवैध गांजा बेचती महिला रंगे हाथों गिरफ्तार, 617 ग्राम मादक पदार्थ जब्त
- बस्तर जिले में पहली से दसवीं तक 1 लाख 49 हजार 635 पाठ्य पुस्तकों का हाेगा वितरण
- अवैध खनिज परिवहन करते 36 वाहन जब्त, 4 भंडारणकर्ताओं पर हुई कार्यवाही
- कांग्रेस एक बार फिर शहीद नेताओं की संवेदनाओं का राजनीतिक दोहन कर रही- केदार कश्यप
- कांकेर के सरोना गांव में 500 से अधिक चमगादड़ों की हुई मौत


