खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर के उन दूरस्थ गांवों के बच्चे, जिन्होंने वर्षों तक माओवाद के साये में जीवन देखा, अब शिक्षा और नए सपनों की दुनिया से रूबरू हो रहे हैं। जिला प्रशासन की विशेष पहल के तहत उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर, गलगम और मारूडबाका गांवों के बच्चों को एक्सपोजर विजिट पर ले जाया गया, जहां उन्होंने बेहतर शिक्षा, प्रशासनिक व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को करीब से देखा। इस दौरान बच्चों की कलेक्टर से आत्मीय मुलाकात भी हुई, जहां उन्होंने अपने गांव में स्कूल भवन की मांग रखी।
माओवाद के अंधेरे से निकलकर अब बीजापुर के बच्चों के जीवन में शिक्षा की नई रोशनी पहुंच रही है। एक्सपोजर विजिट के दौरान बच्चों ने ज्ञानगुड़ी एजुकेशन सिटी पहुंचकर जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय और एकलव्य विद्यालय जैसी संस्थाओं का भ्रमण किया और बेहतर शिक्षा के माहौल को करीब से देखा। बच्चों ने जिला अस्पताल, कलेक्टर कार्यालय और जिला पंचायत का भी दौरा कर शासन की कार्यप्रणाली को समझा। कलेक्टर विश्वदीप से मुलाकात के दौरान बच्चों ने अपने गांव में स्कूल भवन, ड्रेस, जूते और जरूरी सुविधाओं की मांग रखी, जिस पर कलेक्टर ने जल्द व्यवस्था का भरोसा दिलाया। इस पहल ने बच्चों के मन में न सिर्फ शिक्षा के प्रति उत्साह जगाया, बल्कि उनके बेहतर भविष्य की उम्मीद भी मजबूत की- – विश्वदीप कलेक्टर बीजापुर
Trending
- कांकेर के सरोना गांव में 500 से अधिक चमगादड़ों की हुई मौत
- बीजापुर के ईटपाल में तेंदूपत्ता गोदाम में भीषण अग्निकांड: 24 घंटे बाद भी धधक रही आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका
- माओवाद के साये से बाहर निकले मासूम: बीजापुर के दूरस्थ गांवों के बच्चों ने ‘एक्सपोजर विजिट’ में देखा नए भारत का सपना
- देवमाता अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद भारी हंगामा, परिजनों ने नेशनल हाईवे पर शव रखकर लगाया चक्काजाम
- खैरागढ़ के जंगलों में खौफनाक मंजर; पानी में जहर की आशंका, मोर और सिवेट समेत दर्जनों वन्यजीवों की रहस्यमयी मौत
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- सुशासन तिहार 2026: जन समस्या निवारण शिविरों से मिल रहा त्वरित समाधान, जशपुर में 80 पेंशन आवेदन स्वीकृत, दिव्यांग को मिली ट्राई-सायकिल
- सुशासन तिहार 2026 : सरबकोम्बो और अमडीहा में 27 मई को लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर’


