नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ होगा। इस मुकाबले की मेजबानी धर्मशाला का हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम करेगा। आरसीबी और जीटी के बीच अब तक इस लीग में कांटे की टक्कर देखने को मिली है।
आईपीएल में आरसीबी और जीटी की अब तक कुल 8 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें से 4 मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते हैं। वहीं, चार मुकाबलों में गुजरात टाइटंस ने जीत दर्ज की है। आईपीएल 2026 में हुई पहली भिड़ंत में आरसीबी जीटी पर हावी रही थी और टीम ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी। हालांकि, सीजन की दूसरी भिड़ंत में गुजरात टाइटंस ने पहली हार का हिसाब चुकता करते हुए आरसीबी को 4 विकेट से हराया था।
आरसीबी का रिकॉर्ड पहला क्वालिफायर खेलते हुए शानदार रहा है। टीम इससे पहले तीन बार पहला क्वालिफायर खेल चुकी है, जिसमें से 2 बार आरसीबी को जीत मिली है, तो एक बार टीम को हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2025 में पहले क्वालिफायर में शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर फाइनल का टिकट कटाया था। वहीं, 2016 में आरसीबी ने गुजरात लायंस को पहले क्वालिफायर में हराया था। हालांकि, 2011 में टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले क्वालिफायर में हार का सामना करना पड़ा था।
वहीं, गुजरात टाइटंस का पहले क्वालिफायर में रिकॉर्ड मिलाजुला रहा है। जीटी दो बार पहला क्वालिफायर खेलने उतरी हैं, जिसमें से टीम को एक बार जीत नसीब हुई है, जबकि एक मैच में हार झेलनी पड़ी है। साल 2022 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में जीटी ने पहले क्वालिफायर में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया था। हालांकि, 2023 में टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले क्वालिफायर में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में धर्मशाला के मैदान पर आरसीबी और जीटी के बीच होने वाले पहला क्वालिफायर मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।
Trending
- पितृदोष से परेशान हैं तो फल्गु नदी के तट पर स्थित इस मंदिर में करें तर्पण, सात पीढ़ियों को मिलेगा मोक्ष
- ग्राम कुनडेल में अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी लैब पर उठे गंभीर सवाल
- आईपीएल : पहले क्वालिफायर में आरसीबी के सामने जीटी की मुश्किल चुनौती, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?
- मैं रामभद्राचार्य को जगद्गुरु तो क्या, गांव का गुरु भी नहीं मानता- चरणदास महंत
- डायबिटीज, एनीमिया और मोटापा: ‘कमल ककड़ी’ है सेहत का ऑल-इन-वन फॉर्मूला, जानें इसके चमत्कारी फायदे
- रायपुर में कानून व्यवस्था पर सवाल: घर के सामने नशा करने का विरोध करने पर नाबालिग को मारा चाकू, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
- नौतपा के पहले दिन राजनांदगांव रहा सबसे गर्म, रायपुर में पहली बार 45°C का आंकड़ा पार, 3 दिन बाद राहत की संभावना
- बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा से ऑनलाइन ठगी, बड़े नेता का PA बताकर ऐंठे पैसे, FIR दर्ज


